Shaurya News India
इस खबर को शेयर करें:

सकलडीहा चंदौली। 78वें स्वतंत्रता दिवस का पर्व बहुत ही धूमधाम और हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस पुनीत अवसर पर क्षेत्र के विभिन्न सरकारी और अर्धसरकारी तिरंगा के रंग केसरिया, सफेद और हरे रंग से सजा स्कूल प्रांगण एक आकर्षण का केंद्र रहा। सकलडीहा ब्लाक प्रमुख ने इस पुनीत अवसर पर संदेश के माध्यम से बच्चो और अध्यापको को स्वतंत्रता दिवस की बधाई देते हुए उन्हे देश की उन्नति के लिए हर क्षण तैयार रहने को कहा।

 

इस पुण्य पर्व के अवसर पर प्रातःकाल हर घर तिरंगा कार्यक्रम के अंतर्गत प्रभात फेरी निकाली गई। कार्यक्रम की अगली श्रंखला में स्कूल के प्रधानाचार्या, ब्लॉक प्रमुख अवधेश कुमार सिंह, खंड विकास अधिकारी कृष्ण कुमार सिंह व ग्राम प्रधान अमित कुमार सिंह द्वारा पूर्ण सम्मानित भाव के साथ राष्ट्रीय ध्वज- तिरंगा फहराया। सभी के द्वारा राष्ट्रगान गाया तथा भारत माता की जय, जय जवान- जय किसान, वंदे मातरम् आदि नारों का उद्घोष किया गया। पूरा वातावरण देशभक्ति के रंगों से रंगा हुआ नजर आया।

 

तत्पश्चात विद्यालय परिसर में सांस्कृतिक कार्यक्रमों का भी आयोजन किया गया, जिसमें छात्र-छात्राओं ने देश भक्ति गीत, सामूहिक नृत्य,देशभक्ति नृत्य- गीतों के माध्यम से अपनी देशभक्ति का परिचय दिया। इसके पश्चात  ब्लॉक प्रमुख अवधेश कुमार सिंह व खंड विकास अधिकारी  कृष्ण कुमार सिंह एडियो पंचायत बजरंगी पांडेय के साथ प्रभारी निरीक्षक संजय कुमार सिंह द्वारा प्रभात फेरी की गाड़ी के साफ सैकड़ो बच्चों सहित प्रभात फेरी में भाग लिया गया। 

 


शिक्षा क्षेत्र रुदौली के अन्तर्गत मीनापुर शुजागंज में स्थित गया दत्त राजनारायण जनविकास इंटर कॉलेज, नरसिंह नारायण हरिप्रसाद महाविद्यालय, जे वी टी एस एकेडमी में अवसर पर विद्यालय प्रबंधक सुरेन्द्र प्रकाश तिवारी ने ध्वजारोहण किया श्री तिवारी ने ध्वजारोहण के बाद अपने सम्बोधन में कहा की इस देश क़ो आजादी प्राप्त होने के लिए हमारे देश के वीर सपूतो ने लड़ते हुए अपने बलिदान की आहुति दे दी।तथा हर घर तिरंगा अभियान के तहत प्रभात फेरी भी निकाली गई जो विद्यालय परिसर से होकर शुजागंज पुलिस चौकी होते हुए पुनः विद्यालय में समाप्त हो गई।

 

 

रैली में विद्यार्थियों ने भारत माता की जय, जय जवान जु किसान, वन्देमातरम जैसे नारे भी लगाए। कार्यक्रम के समापन पर विद्यार्थियों क़ो मिष्ठान वितरण किया गया।इस अवसर पर शुभम तिवारी,शिवम तिवारी,राम गणेश वर्मा,अम्बिका प्रसाद,नैमिष त्रिवेदी,सहित विद्यालय के समस्त अध्यापक गण उपस्थित रहे। तो वही दूसरी ओर 78वें स्वतंत्रता दिवस के पर्व पर प्र. विधालय हलीमनगर,प्र. मुस्काबाद,मदरसा अमीर अली शहीद हलीमनगर,पी डी इंटर कॉलेज खैरनपुर, किसान पेट्रोल पम्प हलीमनगर,ए आई एम स्कूल कोपेपुर, इस्लामिया इंटर कॉलेज रुदौली, हाजी अब्दुल्लाह काज़िम इंटर कॉलेज आदिल पुर, एच आई सी, रुदौली,

 

आर ए इंटर कॉलेज खैरनपुर,तहसील रुदौली, कोतवाली रुदौली, थाना मवई, पटरंगा, बाबा बाजार, ब्लॉक मुख्यालय रुदौली, पुलिस चौकी शुजागंज, भेलसर पटरंगा हाइवे सहित सरकारी, अर्ध सरकारी कार्यालयों पर ध्वजारोहण किया गया।

 

 

रिपोट अलीम हाशमी

 

इस खबर को शेयर करें: