Shaurya News India
इस खबर को शेयर करें:

मिर्जापुर। लोकसभा क्षेत्र से सपा इण्डिया गठबंधन प्रत्याशी रमेश चन्द बिन्द का सोमवार को मड़िहान विधानसभा का क्षेत्रीय भ्रमण जनसंवाद कार्यक्रम अन्तर्गत दर्जनो गाॅवो में भ्रमण कर जोन व सेक्टर प्रभारियो से सम्पर्क किया। इस दौरान रामपुर अतरी, संतनगर, सिरसी आदि जगह पर आयोजित भ्रमण कार्यक्रम व रोड शो में आमजन मानस की समस्याओ को सुना। इस दौरान ग्रामीणो ने जगह-जगह प्रत्याशी को माला पहनाकर जोरदार स्वागत किया।

 

उन्होने समाजवादी सरकार की जनकल्याणकारी नीतियों एवं सिद्वान्तों को लोगो को विस्तार से बताया। इस मौके पर प्रत्याशी रमेश चन्द बिन्द ने कहा कि भाजपा की सरकार में लाखो किसानों ने आत्महत्या कर ली। भाजपा ने किसानों का कर्ज नहीं माफ नहीं किया, सिर्फ उद्योगपतियों का कर्ज माफ किया।

 


 इंडिया गठबंधन सरकार आने पर किसानों का पूरा कर्ज माफ किया जायेगा। किसानों के साथ भाजपा ने नौजवानों को भी धोखा दिया नौजवानों की नौकरियां छिन गयी। भर्ती परीक्षाओं के पेपर लीक हो गये। भाजपा सरकार में एक नहीं दस भर्ती परीक्षाओं के पेपर लीक हो गये है। सरकार ने जानबूझकर पेपर लीक कराये हैं जिससे कि नौकरी और आरक्षण न देना पड़े। भाजपा संविधान की भक्षक है। यह चुनाव संविधान और लोकतंत्र बचाने का है। संविधान न्याय का रास्ता दिखाता है और अधिकार दिलाता है।

 


जनचैपाल कार्यक्रम में रविन्द्र बहादुर सिंह पटेल, शैलेष पटेल, जमुना यादव, शेषनारायण यादव, संतबीर मौर्या, भीम यादव, वकील अहमद, रामदास यादव, बाल कुमार यादव, विपिन बिहारी, नागेन्द्र यादव, संतोष बिन्द, राजेन्द्र कोल, सुखराम यादव, मंगरू कोल, संजय बिन्द, हरिश्चन्द्र बिन्द, रामबाबू बिन्द, रामलक्षन पाल, प्यारेलाल बिन्द, रामविलास बिन्द, सुरेन्द्र बिन्द, बबलू अंसारी, रामसुधार कुशवाहा, जग्गू कोल, कमलेश यादव, शशिकांत यादव आदि लोग मौजूद रहें।

 

 

आस पास की खबरों व विज्ञापन देने व हमारे चैनल में कार्य करने के लिये इच्छुक पुरूष, महिला सम्पर्क करें...

9473893322,9628181526, 9305321921,6388104366 

इस खबर को शेयर करें: