![Shaurya News India](backend/newsphotos/1716447988-whatsapp_image_2024-05-23_at_7.52.52_am.jpg)
मीरजापुर। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष और राज्यसभा के पूर्व सदस्य किरणमय नंदा ने कहा कि रामलला हर हिंदू के अंदर है। जनता इस बार मंदिर- मस्जिद के आधार पर वोट नहीं करेगी, जो मंदिर के नाम पर चुनाव प्रचार करते हैं
भगवान उनको कभी चुनाव में जीतने नहीं देता। सपा कार्यालय लोहिया ट्रस्ट पर पत्रकारों के सवालों के जवाब में समाजवादी पार्टी नेता ने कहा कि दो बार भाजपा ने धर्म के आधार पर मतदाताओं को बांटकर सरकार बना ली। अब धर्म के नाम पर चुनाव नहीं होता है, काम के आधार पर होता है। पिछले 10 साल में बहुत सारे मौसम बने। कई जिलों में मंदिर तो क्या उसका चुनाव प्रचार में इस्तेमाल किया जाता है।
सपा प्रत्याशियों के बार-बार बदले जाने के सवाल पर उन्होंने कहा कि यूपी में 80 लोकसभा सीट हैं। कुछ सीटों पर प्रत्याशी बदले गए हैं। कार्यकर्ताओं की आवाज और सुझाव के आधार पर प्रत्याशी बदले जाते हैं।
उन्होंने दावा किया कि भाजपा ने घोषणा पत्र में जो वादे किए थे वह अधूरे हैं। किसानों, गरीबों और नौजवानों का कोई हित नहीं हुआ।
उन्होने कहा कि राम हमारे आदर्श है। नन्दा ने कहा कि 80 के 80 लोकसभा सीटे समाजवादी पार्टी इण्डिया गठबंधन के प्रत्याशी जीतने जा रही है। कहा कि इस बार केन्द्र मंे इण्डिया गठबंधन की सरकार बनेगी।
इस मौके पर युवजनसभा के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष विकास यादव, प्रदेश अध्यक्ष पश्चिम बंगाल भट्टाचार्य, मिर्जापुर लोकसभा प्रभारी अभय यादव, जिलाध्यक्ष देवी प्रसाद चौधरी, आदर्श यादव आदि मौजूद रहे।