
गणतंत्र दिवस की शोभा बढ़ाने के लिए इंडोनेशिया के राष्ट्रपति अब भारत आए हैं। वो न सिर्फ भारत के सबसे बड़े समारोह का हिस्सा बनेंगे बल्कि कई बड़ी ऐसी डील करने वाले हैं जिस पर पूरी दुनिया की निगाहें टिकी होंगी।
इंडोनेशिया के पहले राष्ट्रपति सुकर्णो 1950 में भारत के पहले गणतंत्र दिवस समारोह में मुख्य अतिथि थे।
इस बार इंडोनेशिया से 352 सदस्यीय मार्चिंग और बैंड दस्ता यहां कर्तव्य पथ पर गणतंत्र दिवस परेड में भाग लेगा।
यह पहली बार होगा कि इंडोनेशियाई मार्चिंग और बैंड दस्ता विदेश में राष्ट्रीय दिवस परेड में भाग लेगा