![Shaurya News India](backend/newsphotos/1719491810-whatsapp_image_2024-06-27_at_6.03.25_pm.jpg)
चंदौली। सकलडीहा बाजार के व्यापारियों द्वारा संबंधित अधिकारियों से बार-बार गुहार लगाने के बाद भी जल निकसी की समुचित व्यवस्था नहीं होने से व्यापारियों में आक्रोश व्याप्त है। जिसे लेकर उद्योग व्यापार मंडल के पदाधिकारी व सदस्यों द्वारा गंदे पानी में खड़े होकर विरोध दर्ज कराया गया। वहीं व्यापारियों ने यह चेतावनी भी दी है कि अगर शीघ्र ही समस्या का समाधान नहीं किया गया तो व्यापार मंडल के साथ ग्रामीण उग्र आंदोलन के लिए बाध्य होंगे।
जहां एक तरफ सरकार व्यापारी और ग्रामीणों की समस्याओं का निदान करने के लिए अधिकारियों को लगातार आदेशित कर रही है। वहीं अधिकारियों की लापरवाही के कारण व्यापारियों व ग्रामीणों को आए दिन कहीं न कहीं गंभीर परेशानियों का सामना करना पड़ता है। जिसमे कभी प्याऊ जल की समस्या तो कभी जल निकासी की समस्या कहीं रास्ते की समस्या तो कहीं नालियों की समस्या इसी प्रकार से कई प्रकार की समस्याएं जो ग्राम प्रधान से लेकर ब्लाक कर्मचारियों , अधिकारियों के माध्यम से सुनिश्चित किया जाता है। उसके लिए भी व्यापारियों को काफी दिनों तक परेशानियां झेलनी पड़ रही है।
आपको बताते चले की गुरुवार को झमाझम बारिश होने के साथ ही सकलडीहा इंटर कॉलेज गेट के पास तालाब जैसी स्थिति उत्पन्न हो गई। जिसके कारण वहां पर अपनी व्यापार करने वाले व्यापारियों के सामने गंभीर परेशानी उत्पन्न हो गई। जिसको लेकर व्यापार मंडल के सदस्यों तथा पदाधिकारीयो द्वारा उक्त पानी में खड़े होकर विरोध दर्ज कराई गई।
जबकि कई महीनो से इस समस्या के समाधान के लिए व्यापारियों द्वारा ग्राम प्रधान से लेकर उच्च अधिकारियों तक गुहार लगाई जा चुकी है। इस के बावजूद भी उच्च अधिकारियों द्वारा उक्त समस्या के संबंध में कोई ठोस कदम नहीं उठाई गई जिससे समस्या का समाधान हो सके। जब की उक्त मामले के संबंध में अधिकारियों द्वारा कोई ठोस कार्यवाही की गई होती तो इस समस्या का निदान प्राप्त हो जाता
, इसी को लेकर व्यापार मंडल के सदस्यों द्वारा विरोध दर्ज कराई गई है। जिसमें मुख्य रूप से उद्योग व्यापार मंडल अध्यक्ष कृष्णा सेठ, उपाध्यक्ष राम आशीष राय,रौशन अली, संजीव गुप्ता, व्यापारी इकराम, अनूप, शशि, तलब, शादाब,भादू ,संजय के साथ के साथ दर्जनों व्यापारी व पदाधिकारी उपस्थित रहे।
रिपोर्ट अलीम हाशमी