Shaurya News India
इस खबर को शेयर करें:

महिला सशक्तिकरण एवं भ्रूण हत्या पर हुई चर्चा।
अंतर्राष्ट्रीय हिंदू महासभा के प्रदेश अध्यक्ष संपूर्णा नंद पाण्डेय ने भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश मंत्री श्रीमती मीना चौबे का किया सम्मान और बताया की इस मुलाकात में महिला सशक्तिकरण पर बात हुई।मीना चौबे ने बताया की महिला सशक्तिकरण होना बहुत जरूरी है

लैंगिक भेदभाव राष्ट्र में सांस्कृतिक सामाजिक ,आर्थिक शैक्षिक अंतर ले आता है।सभी क्षेत्रों  महिलाओं का उत्थान राष्ट्र की प्राथमिकता में शामिल है।संपूर्णा नंद पाण्डेय ने बताया की आज के समय में भी लोग  छोटी मानशीकता वाले है ,लड़के और लड़की में भेदभाव करते है।

वाराणसी और मिर्जापुर जिले में बहुत सारे ऐसे डॉग्नोसिस सेंटर है जिसमे लिंग निर्धारण एवम भ्रूण हत्या का खुलेआम खेल होता है।बहुत जल्द इस पर कार्यवाही होगी।पूरे देश में लैंगिक समानता होने से पूरे देश में महिला शशक्तिकरण को बढ़ावा मिलेगा एवं पुरुष व महिला बराबर क्षमता में रहेंगे।

राष्ट्रीय उपाध्यक्ष अमित तिवारी ने कहा की महिला सशक्तिकरण के सपनो को सच करने के लिए लड़कियों के महत्व और उनकी शिक्षा को प्रचारित करने की जरूरत है।महिला मजबूत रहेंगी तो समाज अपने आप मजबूत रहेगा।ऐसे मौके पे संगठन के तरफ से सचिन पांडेय,मनीष पाण्डेय,मिथलेश पाण्डेय,सोनू त्रिपाठी उपस्थित रहे

इस खबर को शेयर करें: