![Shaurya News India](backend/newsphotos/1719926753-whatsapp_image_2024-07-02_at_6.23.55_pm.jpg)
चंदौली सकलडीहा। नवागत एसपी से भारतीय किसान मजदूर संयुक्त यूनियन चन्दौली के युवा मण्डल सलाहकार पिंटू पाल, युवा जिलाध्यक्ष विजयकांत पासवान गुड्डू के द्वारा शिष्टाचार मुलाकात की गई। वहीं पुलिस अधीक्षक से किसानों के संबंधित मामलों में सहयोग देने की बात कही। जिस पर नवागत पुलिस अधीक्षक द्वारा किसानों की समस्याओं का प्राथमिकता के साथ निस्तारण करने का भरोसा दिया गया।
वही शिष्टाचार मुलाकात में भारतीय किसान मजदूर संयुक्त यूनियन के पदाधिकारी द्वारा हल चलाता हुआ किसान की स्मृति चिन्ह भेंट स्वरूप दी गई। आपको बताते चले की किसानों की समस्याओं को लेकर भारतीय किसान मजदूर संयुक्त यूनियन के पदाधिकारी हमेशा तत्पर रहते हैं।
किसानों से संबंधित छोटी से लेकर बड़ी समस्याओं को अधिकारियों तक पहुंचने तक उनकी समस्याओं का निस्तारण करने के लिए लगातार अग्रसर रहा करते हैं। चाहे वह प्रशासनिक स्तर का मामला हो या राजनीतिक स्तर का किसान मजदूर यूनियन के पदाधिकारी हमेशा उनकी समस्याओं को लेकर अधिकारियों से वार्ता करते हुए मामलों का निस्तारण कराते रहते हैं।
इसी क्रम में भारतीय किसान मजदूर संयुक्त यूनियन के जिला अध्यक्ष व मंडल सलाहकार द्वारा पुलिस अधीक्षक से मुलाकात किया गया। इस शिष्टाचार मुलाकात में युवा मण्डल सलाहकार पिंटू पाल, युवा जिलाध्यक्ष विजयकांत पासवान गुड्डू के सात अन्य पदाधिकारी उपस्थित रहे।
रिपोर्ट अलीम हाशमी