Shaurya News India
इस खबर को शेयर करें:

जौनपुरः  परमार्थ आवाज़ स्टेट ब्यूरो चीफ सुरेश कुमार शर्मा, कोतवाली थाना क्षेत्र स्थित हिन्दी भवन (राज कालेज) में कर्पूरी ठाकुर सेना (केटीएस) कार्य समिति के द्वारा राष्ट्र संत जननायक कर्पूरी ठाकुर जन्म शताब्दी वर्ष के उपलक्ष्य में एक महत्वपूर्ण सभा का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि कर्पूरी ठाकुर सेना के प्रदेश अध्यक्ष अमित कुमार ठाकुर  द्वारा ने कर्पूरी ठाकुर के चित्र पर माल्यार्पण किया गया। मुख्य अतिथि ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि देश के पिछड़ों, गरीबों, शोषितों, वंचितों और महिलाओं को आज के सामाजिक/ राजनीतिक संक्रमण से बचते हुए जननायक कर्पूरी ठाकुर का अनुसरण करना चाहिए और उनके पदचिन्हों पर चलकर समाज और राजनीति की दिशा सुनिश्चित करना चाहिए। समाज के अंतिम पंक्ति के गरीब/ मजदूर परिवार में 24 जनवरी 1924 को जन्मे जननायक कर्पूरी ठाकुर सच्चे राष्ट्रवादी के हिदायती थें। और सरकार की किसी भी योजना को अंतिम पंक्ति तक पहुंचाने के पक्षधर थे। विधायक, शिक्षा मंत्री, उपमुख्यमंत्री और दो बार बिहार जैसे प्रदेश के मुख्यमंत्री जननायक कर्पूरी ठाकुर देश में पहली बार पिछड़ों,अति पिछड़ों, गरीब सवर्णों और महिलाओं को आरक्षण का संवैधानिक अधिकार प्रदान करते हुए उनके बहुमुखी विकास का रास्ता दिखाया। सामाजिक और राजनीतिक गुलामगिरियो के विरोधी कर्पूरी ठाकुर अपने जीवन में सदैव अंतिम पंक्ति के अधिकारो के लिए संघर्ष किया और 17 फरवरी 1988 को उनकी मृत्यु हो गई। कार्यक्रम सम्पन्न होने के उपरांत कर्पूरी ठाकुर सेना संचालन समिति द्वारा गाजीपुर निवासी युवा ह्रदय सम्राट, कर्मठ और कर्पूरी ठाकुर के पदचिन्हों पर चलते हुए सामाजिक/ राजनीतिक संघर्ष में अग्रणी रहने वाले अमित ठाकुर को कर्पूरी ठाकुर सेना का नया प्रदेश अध्यक्ष मनोनीत किया गया। कार्यक्रम में उपस्थित रहे, विजय शर्मा, शैलेश नन्द,अभय शर्मा, विवेक, शुभम्, विशाल, रमेश शर्मा, अमरनाथ,मन्जू शर्मा, मतुक धारी एडवोकेट, डॉ अनिल शर्मा, डॉ अजय शर्मा, अमरनाथ शर्मा संस्था के सैकड़ों पदाअधिकारिगढ उपस्थित रहे। 

रिपोर्ट- अनिकेत शर्मा

इस खबर को शेयर करें: