मिर्जापुर मंगलवार, 18 मार्च 2025 को जी डी बिनानी पीजी कॉलेज में स्नातक अंतिम वर्ष के छात्र छात्राओं ने फेयरवेल कार्यकम का आयोजन किया। कार्यकम की शुरुआत महाविद्यालय की प्राचार्य प्रो वीना सिंह ने मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण के साथ किया। इसके पश्चात छात्र छात्राओं ने भाषण, नृत्य एवं गीत प्रस्तुत किया। प्रो सुशील त्रिपाठी ने भावुक विदाई गीत के माध्यम से सभी को जीवन में आगे बढ़ने एवं खुश रहते हुए सही राह पर चलने की सलाह दी। प्राचार्य प्रो वीना सिंह ने सभी छात्र छात्राओं को आशीर्वाद देते हुए महाविद्यालय की स्मृतियों को जीवंत रखने की बात कही। साथ ही कहा कि आप जहां भी जाए अपने माता पिता, परिवार और गुरुजनों की शिक्षाओं को अपने जीवन में उतारे। कार्यकम का संचालन सौम्या तिवारी एवं संदेश यादव ने किया। कार्यकम का संयोजन प्रो राज मोहन शर्मा, प्रो आत्रेयी आद्य चटर्जी, प्रो सुशील त्रिपाठी आदि ने किया। सुरक्षा के लिए भरूहना चौकी से सचिन मौर्य उपस्थित रहे, जिससे कार्यक्रम सकुशल संपन्न हुआ।