Shaurya News India
इस खबर को शेयर करें:

चन्दौलीः कोतवाली क्षेत्र के नोनार तुलसी आश्रम गांव में एक मकान में अज्ञात कारण से आग लगने पर एक भैस एक भैस का बच्चा और चार बकरी सहित डेढ़ से दो लाख का सामान व खाद्यान जलकर खाक होगया। घटना की जानकारी होने पर ग्रामीणों ने अथक प्रयास कर आग पर काबू पाया। सूचना पर पहुंचे नायब तहसीलदार अमित सिंह ने घटना और नुकसान के बारे में जानकारी लिया।


नोनार गांव के भिक्खी विंद की पुत्री सोनी बिंद गांव के सिवान में मकान बनाकर रहती है। घर के सामने दरवाजे पर भैंस बकरी सहित अन्य सामान रखा हुआ था। दोपहर एक बजे करीब अज्ञात कारण से आग लगने पर धूं धूंकर जलने लगा। आग लगते ही मवेशी चिल्लाने लगे। आग की लपट इतना तेज होने के कारण कुछ ही देर में एक सप्ताह पूर्व भैस ने बच्चा दिया था। आग की लपट से करीब 70 हजार की भैस और बच्चा जलकर मर गये। पास में बांधे हुए चार बकरी भी जल जाने से मौत होगयी। इसके अलावा डेढ़ दो कुंतल गेहूं, चारपाई, साइकिल सहित करीब दो लाख का सामान जलकर खाक होगया। घटना के बाद ग्रामीणों ने किसी तरह आग पर काबू पाया। लोगों ने फायर विग्रेड को सूचना दिया था। इसके बाद भी मौके पर समय से नही पहुंच पाया।इस बाबत नायब तहसीलदार अमित सिंह ने बताया कि एक भैस और बछड़ा सहित दो बकरी व अन्य सामान जल गया है। जिसकी रिपोर्ट लेखपाल द्वारा तैयार किया जा रहा है। शीध्र ही मुआवजा दिया जायेगा।


इनसेट में........
महिला ने हिम्मत कर चार साल के बेटे को बचाया
पीथापुर गांव की सोनी बिंद नोनार गांव में अपने चार साल के बेटे सोनू के साथ घर में रहती है। आग लगने पर महिला ने हिम्मत कर अपने चार साल के बच्चे को बाहर लेकर निकली। बच्चे को खड़ा करने के बाद मवेशियों को बचाने में जुटी। लेकिन खुटा में बंधा होने के कारण मवेशियों को बचा नही पायी। जिसे लेकर काफी रो रही थी।


   

 

 

इस खबर को शेयर करें: