14 फरवरी को दोस्तानासफर के द्वारा *लवर्स प्राइड परेड (प्रेम रंग महोत्सव)* कार्यक्रम आयोजित किया गया। *प्रेमी है अपराधी नहीं* कार्यक्रम का मूल आवाज निकाल कर आया इस कार्यक्रम में 12:30 से जुलूस की शक्ल में गांधी मैदान की चारों तरफ सतरंगी दोस्ताना रेस्टोरेंट से शुरुआत कर चक्कर लगाते हुए सतरंगी दोस्ताना रेस्टोरेंट पर इकट्ठा हुए। उमड़ते 100 करोड़ कार्यक्रम के बैनर तले सभी आगे बढ़ें। इस कार्यक्रम में सहयोग बिहार राज्य एड्स नियंत्रण सोसाइटी के द्वारा प्राप्त हुआ।
इस कार्यक्रम में महिला पुरुष ट्रांसजेंडर सभी शामिल हुए यह कार्यक्रम प्रेम की स्वीकार्यता, प्रेमी जीवन में सफलता और उन्हें संरक्षण तथा एचआईवी एड्स सुरक्षा के बारे में बात की गई।
जिस तरीके से सभी प्रेम करना चाहते हैं लेकिन अपने आसपास में प्रेम की स्वीकार्यता के लिए जगह नहीं रखते हैं। यहां तक की प्रेमी व्यक्तियों की हत्याएं तक होती है। उन्हें अलग-अलग तरीके की प्रताड़ना का सामना करना पड़ता है।
इसके लिए सामाजिक जागरूकता आवश्यक की गई। जागरूकता के क्रम में लवर्स प्राइड परेड प्रेम रंग महोत्सव लोगों के बीच में हम लेकर के आए। नाश्ते गेट नाचते गाते सभी को संदेश देते हुए की प्रेम जीवन का सत्य है। राधा कृष्ण का प्रेम,शिव पार्वती का प्रेम हीर रांझा आल्हा ऊदल सभी के प्यार में अलग-अलग तरीके की स्थितियां थी।
निश्चित तौर पर सामाजिक स्वीकार्यता आवश्यक है। इस कार्यक्रम में रेशमा प्रसाद संयोजक के तौर पर मौजूद रही। सुमन मित्रा, मानसी अग्रवाल, अवंतिका, अनुप्रिया सिंह, कुसुम, मन्नत जरीन, पिंकी, आरती, एवं हजारों साथी मौजूद थे। मीडिया के साथीयों का निरंतर सहयोग मिला।
उमड़ते 100 करोड़ की थीम पर यह कार्यक्रम आगे बढ़ा।
आप सभी संपादक महोदय से अनुरोध है कि अपने समाचार माध्यमों में जगह देने की कृपा करें ।
रिपोर्ट धनेश्वर साहनी