मिर्जापुरः मड़िहान तहसील के पेशकार रामसहाय सिंह ने आज सुबह लगभग नौ बजे जहरीला पदार्थ का सेवन कर लिया।हालत बिगड़ने पर उसे जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया, जहां उसकी मौत हो गई।
रामसहाय सिंह लगभग 25 वर्षों से मड़िहान तहसील में अर्दली से प्रमोशन होकर पेशकार पद पर थे। बताया गया कि सेवानिवृत्त होने में डेढ़ वर्ष का समय बचा हुआ था।