सकलडीहा, सकलडीहा कस्बा में पीडब्ल्यूडीय विभाग की ओर से धीमी गति से कार्य किये जाने के कारण बरसात के दिनों में मुख्य मार्ग पर सड़क झील में तब्दील हो जा रहा है। जिसके कारण पैदल चलना भी दूभर हो जा रहा है।
नाबदान के पानी से लेकर बरसात की पानी से होकर लोग जाने के लिये मजबूर है। इसके बाद भी पीडब्ल्यूडी और कार्य दायी संस्था एपकों के अधिकारी और ठेकेदार अनजान बने हुए है। जिसे लेकर व्यापारियों में भारी आक्रोश है। वही बारिश के कारण किसानों के चेहरे पर खुशी है। रोपनी कार्य तेजी से शुरू होगया है।
सकलडीहा कस्बा में सड़क चौड़ीकरण के लिये बीते दो साल से कार्य चल रहा है। जिसके कारण सड़क के दोनों ओर नाला निर्माण के लिये जेसीबी से खोदाई की गयी। इसके बाद जगह जगह पेड़ों को काट दिया गया। खोदा गया
गड्ढा पाटना तो दूर निर्माण कार्य धीमी गति से होने के कारण सड़क गड्ढे में तब्दील होगया है। बारिश होते ही सड़क झील में तब्दील हो जाता है। वाहन से तो दूर पैदल भी चलना दूर हो गया है। कई जगह जल निगम की पाइप क्षतिग्रस्त होगया है।
व्यापारी नेता पिल्लू जायसवाल, राजेन्द्र सैनी, कौशिक चौरसिया, संतोष चौरसिया, संजय सेठ, कृष्णा गुप्ता, दीपक जायसवाल, राकेश रस्तोगी आदि व्यापारियों ने जलभरॉव और सड़क मरम्मत कार्य तेजी से करने की मांग उठाया है।
रिपोर्ट अलीम हाशमी