![Shaurya News India](backend/newsphotos/1711953709-whatsapp_image_2024-03-31_at_8.01.21_pm.jpg)
वाराणसीः जब हिन्दू समाज जाति पंथ भाषा संप्रदाय में से ऊपर उठकर एक निष्ठ होकर राष्ट्र को परम वैभव के शिखर पर ले जाने के लिए तत्पर हो जायेगा तो हमारा यह महान देश पनाह विश्वगुरु कहलायेगा | आज आवश्यकता है की हमें अपने समाज के सज्जन शक्तियों का जागरण करना है | यह सज्जना शक्ति आज भी निष्क्रिय है | राष्ट्रिय स्वम सेवक संघ सन १९७५ से निरंतर हिन्दू समाज को संगठित करने हेतु प्रयास रत है | यह उद्गार काशी विभाग के सह विभाग कार्यवाह डॉ. आशीष जी ने व्यक्त किया |
राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ मानस शाखा , मानस नगर का वार्षिकोत्सव सायं काल ४ बजे प्रारंभ हुआ | संघ के स्वयं सेवको ने खेल, योग, दण्ड योग ,दण्ड प्रयोग , सूर्य नमस्कार का प्रदर्शन किया |
कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे आचार्य गायत्री प्रसाद मिश्र ने अध्यक्षीय संबोधन में द्देश के बदलते परिवेश में हिन्दू समाज को संगठित करने की प्रयासों की सराहना की तथा सबके उज्जवल भविष्य की कामना करते हुए संघ द्वारा किये जा रहे कार्यो की प्रशंसा की | कार्यक्रम में मानस नगर के सह संघ चालक श्रीमान चन्द्रकान्ति जी उपस्थित थे | कार्यक्रम के अंत में आभार कृष्ण देव जी ने प्रगट किया | कार्यक्रम में मुख्य रूप से सर्व श्री राम प्यारे चौबे जी, हरीश वालिया, नविन श्रीवास्तव , ज्ञानेश्वर जायसवाल, सुबोध्जी , दिनेश राहुल खनेजा , डॉ अनुराग, आदि उपस्थित थे |
रिपोर्ट- धनेश्वर साहनी