Shaurya News India
इस खबर को शेयर करें:

 

लखनऊ, राजकीय शिक्षक संघ उत्तर प्रदेश मूल संघ के प्रदेश कार्यकारी महामन्त्री अशोक कुमार अवाक ने माध्यमिक शिक्षा निदेशक डॉ महेन्द्र देव से माॅंग की है कि रंगोत्सव होली के तत्काल पश्चात 15 मार्च को सार्वजनिक अवकाश घोषित किया जाए। कार्यकारी महामन्त्री का कहना है कि सनातन धर्म के सबसे महत्वपूर्ण पर्वों में से एक होने के कारण होली पर अधिकांश शिक्षक और कर्मचारी अपने घर अवश्य जाते हैं। इस बार रंगोत्सव होली शनिवार को पड़ रही है। होली के तत्काल अगले दिन आवागमन की सुविधा लगभग ठप्प रहती है। यातायात प्रभावित होने के कारण अपने गृह जनपदों में सुदूर गए हुए शिक्षकों एवं कर्मचारियों का ठीक अगले दिन आकर कार्यभार ग्रहण करना दुष्कर है। इन व्यावहारिक कठिनाइयों को देखते हुए संगठन ने शिक्षा निदेशक से 15 मार्च शनिवार को सार्वजनिक अवकाश घोषित किए जाने की माॅंग की है।

इस खबर को शेयर करें: