वाराणसीः थाना लोहता क्षेत्र के धमरिया नारे पर शनिवार की रात
बारजा पर खड़े होकर बात कर रहे थे इसी बीच बारजा टूट कर गिर गया।
जिसकी चपेट में आकर राजगीर मिस्त्री बेचू राम हरिजन, नूरेन,
उम्र डेढ़ साल ,और वकील अहमद 25 साल , वारिस 55 साल, जुलेखा उम्र 40 वर्ष, रेशमा उम्र 35 साल घायल हो गए।
सभी का इलाज नजदीकी चिकित्सालय में चल रहा था।इलाज के दौरान राजगीर मिस्त्री की मौत हो गई। घमरिया नारे पर वारिस का नया मकान एक महीना पहले बना है शनिवार की रात में हरपालपुर का राजगीर मिस्त्री बेचू राम हरिजन उम्र 42 वर्ष अपना बकाया पैसा मांगने गया था।
घर के बाहर से वह वारिस को आवाज लगाया तो आवाज सुनकर वारिस उनकी पत्नी बच्चे बारजे पर आकर खड़े होकर बात कर रहे थे। बरजा टूट जाने के कारण या घटना घटित हुई।
आसपास के लोग सभी को अस्पताल पहुंचाएं। जहां पर इलाज के दौरान राजगीर मिस्त्री का रविवार को मौत हो गई।थाना अध्यक्ष राजीव सिंह ने बताया की शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।
रिपोर्ट- रामविलास यादव