सकलडीहा चंदौली। श्रावण मास में बाबा भोलेनाथ की जलाभिषेक और रुद्राभिषेक किए जाने से आनेको प्रकार की कामनाएं पूर्ण होती हैं। इसी के साथ मान्यता है कि जो बाबा भोलेनाथ का सच्चा भक्त होता है उसे पर काल भी विजय नहीं प्राप्त कर पाती है।
इन्हीं सब धारणाओं के साथ लोगों द्वारा श्रावण मास में बाबा भोलेनाथ का रुद्राभिषेक व महामृत्युंजय जाप का आयोजन किया जाता है। जिसमें उपस्थित विद्वानों द्वारा तरह-तरह के परीधानों से भोलेनाथ का श्रृंगार व दूध, घृत, दही, गंगाजल व अन्य कई प्रकार की सामग्रियों से उनका जलाभिषेक व रुद्राभिषेक भी किया जाता है।
इसी क्रम में रविवार को सकलडीहा चेतना केंद्र पर शिवशंकर जी के मंदिर पर गायत्री परिवार सकलडीहा द्वारा सामूहिक रूद्राभिषेक का आयोजन अनिल सिंह व्यास , एवं प्रदीप जायसवाल के परिवाजन के सानिध्य में सम्पन्न हुआ।
जिसमें डा रमाशंकर वर्मा, डाक्टर अशोक शाह,विकल जायसवाल, दीपक श्रीवास्तव, संजय जायसवाल, अर्चना श्रीवास्तव, प्राची श्रीवास्तव, विमला देवी, सीता शाह,आकाश जायसवाल, संगीता, शर्मा जी एवं गायत्री परिवार के बहुत से परिजनों की उपस्थिति में अनिल सिंह व्यास एवं प्रदीप जायसवाल परिव्राजक के सानिध्य में सम्पन्न कराया गया।
रिपोर्ट अलीम हाशमी