Shaurya News India
इस खबर को शेयर करें:

सकलडीहा चंदौली। भारतीय किसान मजदूर संयुक्त यूनियन के युवा मंडल अध्यक्ष मनमन सिंह की टीम द्वारा अधिशासी अभियन्ता मुसाखांण्ड सिचाई बिभाग मनोज सिंह से शिष्टाचार मुलाकात की गई।

अधिशासी अभियंता मुसाखांण्ड से मिलकर किसानो के हित में अमरा माईनर के हेण्ड पर नया पुलिया निर्माण, रेलिंग बिहिन पुलिया, बलुआ माईनर, लोनपुर गाव के पास कराने के लिये निवेदन कीया गया।

जिसके क्रम में अधिशासी अभियंता ने नया पुलिया निर्माण का अश्वासन दिया गया। प्राप्त जानकारी के अनुसार भारतीय किसान मजदूर संयुक्त यूनियन के युवा मंडल अध्यक्ष मिथिलेश कुमार सिंह उर्फ मनमन सिंह की टीम द्वारा सोमवार को क्षेत्र के किसानों की विभिन्न समस्याओं को लेकर अधिशासी अभियन्ता से मुलाकात की गई।

वही इस शिष्टाचार मुलाकात के दौरान अधिशासी अभियंता द्वारा किसानों के हित को देखते हुए पुलिया निर्माण का अश्वासन दिया गया।

वहीं अधिशासी अभियंता से इस शिष्टाचार मुलाकात में युवा मंडल अध्यक्ष मनमन सिंह, जिलाध्यक्ष चन्दौली एवम पूर्वांचल प्रभारी शेषनाथ यादव सामिल रहे।

रिपोर्ट अलीम हाशमी 

 

इस खबर को शेयर करें: