![Shaurya News India](backend/newsphotos/1721986119-whatsapp_image_2024-07-25_at_8.03.34_pm.jpg)
सकलडीहा विधायक प्रभुनारायण सिंह अधिकारी का इंतजार करते हुए सकलडीहा विद्युत उपकेन्द्र से ग्रामीण और तहसील मुख्यालय की विद्युत आपूर्ति बीते दो सप्ताह से खराब है। शिकायत के बाद भी विभागीय अधिकारी सिर्फ कोरा आश्वासन दे रहे है।
व्यापार मंडल अध्यक्ष दिलीप गुप्ता की शिकायत पर सकलडीहा विधायक प्रभुनारायण सिंह यादव उपकेन्द्र पर पहुंचकर अधिकारियों का घेरॉव किया। घंटों इंतजार के बाद भी एक्सीईन के नहीं आने पर विधायक ने नाराजगी जताया। चेताया कि दो सप्ताह के अंदर बिजली की विभिन्न समस्या का समाधान नहीं हुआ तो आगामी 9 अगस्त को विद्युत उपकेन्द्र पर धरना प्रदर्शन करेगे। जिसकी जिम्मेदारी विभागीय अधिकारी और प्रशासन की होगा।
व्यापारी नेता और ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि बिजली उपकेन्द्र से ग्रामीण और तहसील मुख्यालय को विद्युत आपूर्ति होती है। इस समय सिंचाई का समय चल रहा है। इसके अलावा उमस और गर्मी से लोग बेहाल है। इसके बाद भी बिजली की अंधाधुन कटौती और ट्रांसफार्मर जलने व तार टूटने के साथ बार बार ब्रेक डाउन हो जाने से घंटों आपूर्ति ठप हो जाता है।
शिकायत के बाद भी विभागीय अधिकारी भुगतान नहीं होने व सामान का रोना रो रहे है। व्यापार मंडल अध्यक्ष दिलीप गुप्ता की ओर से बार बार समस्या बताने के बाद भी समाधान नहीं किया जा रहा है।
व्यापारियों की शिकायत पर विधायक सकलडीहा प्रभुनारायण सिंह यादव विद्युत उपकेन्द्र पर पहुंचकर विद्युत दुर्व्यवस्था को लेकर कड़ी नाराजगी जताया। मौके पर घंटों इंतजार के बाद भी एक्सीईएन के नहीं आने विधायक ने मोबाईल ट्रांसफार्मर सहित अन्य समस्या दो सप्ताह में सही नहीं होने पर आगामी 9 अगस्त को आन्दोलन की चेतावनी दिया।
सुबह 7 बजे से चार बजे तक ब्लॉक मुख्यालय की विद्युत कटौती शुरू नहीं किये जाने पर नाराजगी जताया। एसडीओ सतीश कुमार ने बताया कि ब्रेक डाउन के कारण आपूर्ति बंद था।
ठीक कराकर शीध्र ही आपूर्ति शुरू कराया जायेगा। इस मौके पर अवर अभियंता मनीष कुमार, ठेकेदार अनिल यादव, सिंटू, प्रधान प्रतिनिधि सुरेन्द्र यादव, अखिलेश,व्यापार मंडल अध्यक्ष दिलीप गुप्ता सहित अन्य मौजूद रहे।