चंदौली। धानापुर ब्लॉक परिसर में रविवार को सैयदराजा विधायक सुशील सिंह ने भाजपा पदाधिकारियो व बूथ अध्यक्षों को होली कि शुभकामनाये दी! इस दौरान सभी ने एक दूसरे को रंग गुलाल लगाकर होली की बधाई दी। विधायक सुशील सिंह ने कहा कि जिस प्रकार होली का त्यौहार रंगो के मिलन व प्रेम का संदेश देता है। हमें आपस में मिलकर रंगों का त्योहार भेदभाव को हटाकर सबके साथ मिलकर मनाना चाहिए। होली आपसी समरसता का प्रतीक है। होली के त्यौहार में सभी को आपस में मिलकर जुल कर रहने की जरूरत है। सबको रंगो के हिसाब से समरसता बढ़ाने से होली त्यौहार का प्रेम को बढ़ाने का काम करता है।यह त्यौहार आपसी सद्भाव व प्रेम का माना जाता है। धानापुर पूर्वी मंडल व पश्चिमी मंडल के सभी बूथ अध्यक्ष मौजूद थे,भारतीय जनता पार्टी मे सबका साथ सबका विकास होता है और भारतीय जनता पार्टी के नीति से प्रभावित होकर श्री संकठा राम पूर्व जिला पंचायत सदस्य ने भारतीय जनता पार्टी को ज्वाइन किया औऱ होली सम्मान समारोह में गीत संगीत के साथ भोजन की व्यवस्था भी किया था इस मौके अजय सिंह ब्लाक प्रमुख, देवेंद्र सिंह पूर्व प्रमुख, सुजीत जायसवाल , चंद्रभान मौर्य, आचार्य रमेश द्विवेदी, डा.रामानुज यादव, राजेश तिवारी, कृष्ण कुमार बिंद, राजेश सिंह आदि रहे।

