Shaurya News India
इस खबर को शेयर करें:

सकलडीहा, शारदीय नवरात्र में गुरूवार को अष्टमी पर कोतवाली क्षेत्र के अर्न्तगत विभिन्न स्थानों पर मां दुर्गा की 31 स्थानों पर प्रतिमा स्थापित हुआ। शाम 6 बजे दर्शनार्थियों की भीड़ मां की दर्शन पूजन के लिये उमड़ पडा। सकलडीहा कस्बा के केातवाली गली में भूत बंगला के रूप में पंडाल सजाया गया है।

जिसमें मां दुर्गा की विभिन्न रूपों की मूर्ति स्थापित किया गया है। सकलडीहा विधायक प्रभुनारायण सिंह यादव,भाजपा नेता भानू चौहान और पीयूष यादव सहित अन्य पूजा पंडालों में पहुंचकर पूजा अर्चना किया।


सकलडीहा कस्बा के दुर्गा पूजा सेवा समिति की ओर से मां दुर्गा की नौ रूपों की झांकी सजायी जाती है। सप्तमी को मां कालरात्रि की झांकी सजाया गया था। वही कोतवाली गली के भूत बंगला में मां दुर्गा की प्रतिमा विभिन्न रूपों की सजाया गया था।

इसके अलावा भोजापुर, नागेपुर, धरहरा,चतुर्भुजपुर, तुलसी आश्रम, खड़ेहरा, बथावर सहित अन्य गांवों में मां की प्रतिमा स्थापित किया गया। इस मौके पर एसडीएम अनुपम मिश्रा, सीओ रघुराज, केातवाल संजय कुमार सिंह पुलिस फोर्स के साथ मंदिरों में दर्शन पूजन के साथ सुरक्षा में डटे रहे। वही देर राततक टिमिलपुर में भक्तों ने रामलीला का आनंद उठाया।

 

रिपोर्ट आलिम हाशमी

इस खबर को शेयर करें: