सकलडीहा, बासंतिक नवरात्र के चौथे दिन बुधवार को कस्बा के काली माता मंदिर अन्य विभिन्न देवी मंदिरों पर मां कुष्माडा की आकार्षक झांकी सजायी गयी थी। शाम को माता का पट खुलते ही भक्त जयकारा लगाते हुए दर्शन पूजन किया। इस दौरान मंदिर के पुजारी की ओर से मां दुर्गा की आरती पढ़ी गयी। इस मौके पर देवी मंदिरों में दर्शन पूजन करने वालों का तांता लगा रहा।
कस्बा के काली माता मंदिर,नागेपुर में दुर्गा मंदिर सम्मे माता मंदिर सहित अन्य देवी मंदिरों पर सुबह शाम वासंतिक नवरात्र में व्रती महिलायें पूजा अर्चना में जुटी हुई है। देवी मां को प्रसाद चढ़ाने के लिये सुबह से लोगों की भीड़ लगी रहती है। कस्बा के काली मंदिर पर मां कुष्माडा की झांकी सजायी गयी थी। इस दौरान मां के जयकारा के साथ लोगों ने दर्शन पूजन किया। मंदिर के पुजारी विनय चौबे ने बताया कि मां के नवरूपों का दर्शन पूजन से सार संकट दूर होते है। घर में खुशहाली होती है। इस मौके पर दिलीप मिश्रा, रामजनम चौबे,नागेन्द्र यादव,सुनील सिंह,प्रधान सुरेन्द्र यादव,सत्यप्रकाश,अनिल सेठ, प्रधान मंजू वर्मा,व्यापार मंडल अध्यक्ष केके सोनी,अशोक कुमार,प्रधान रीता देवी,राजेश सेठ सहित अन्य मौजूद रहे।
रिपोर्ट अलीम हाशमी

