![Shaurya News India](backend/newsphotos/1720936568-whatsapp_image_2024-07-13_at_8.03.20_pm.jpg)
चंदौली कंपोजिट विद्यालय हृदयपुर में शनिवार को में माता उन्मुखीकरण का कार्यक्रम आयोजित किया गया l प्रधानाध्यापक राज्य शिक्षक पुरस्कार से सम्मानित वीरेंद्र सिंह यादव के देखरेख में संपन्न हुआ!
महानिदेशक स्कूल शिक्षा के निर्देशानुसार बच्चों के सर्वांगीण विकास के लिए माता उन्मुखीकरण कार्यक्रम की शुरुआत प्रत्येक विद्यालयों में की जानी है
जिसके क्रम में कक्षा एक की अध्यापिका प्रियंका यादव तथा मंजू देवी ने बच्चों को अभिभावकों के सम्मुख उनकी गतिविधियों को प्रदर्शित करने के लिए प्रेरित किया और बच्चे बड़े ही मनोरंजक ढंग से अपनी बातों को रखा
कार्यक्रम की शुरुआत काव्या, प्रियांशी, अनुष्का, कृति, करिश्मा, आस्था और रितिक ने राधा कृष्ण गीत पर नृत्य करते हुए अपने अभिनय का प्रदर्शन किया!
''बम -- बम भोले मस्ती में तू डोल रे , गीत पर काव्या, साक्षी ,प्रियांशी, रितिका ,अनुष्का ,कृति, पायल और करिश्मा ने डांस प्रस्तुत किया
तत्पश्चात छात्र हर्ष ने जानी जानी यस पापा, बजरंगी ने नानी नानी सुनो कहानी, अमन ने हुआ सवेरा ,परिधि ने मछली का बच्चा ,काव्या ने नानी तेरी मोरनी को मोर ले गया, अंश पाल ने पानी बरसा ,अनुष्का ने तितली उड़ी, आयुष हाथी आता हाथी आता ,कविता कहकर कर अपने प्रतिभा का प्रदर्शन किया!
बच्चों ने कविता - कहानी सुना कर शिक्षकों एवं अभिभावकों के बीच अपने कौशल को प्रदर्शित किया!
उन्मुखीकरण का उद्देश्य बच्चों के अंदर अंतरनिहित क्षमताओं का विकास करना हैl इसमें शिक्षकों ने मेहनत और लगन से बच्चों के बोलने ,लिखने सुनने और समझने की क्षमताओं के विकास करने में सार्थक प्रयास किया है! इसको इन बच्चों के हाव-भाव से महसूस किया जा सकता है! तथा प्रधानाध्यापक बीरेंद्र सिंह यादव व पुरस्कार स्वरुप कॉपी, पेन्सिल, कलम कटर रबर देकर सम्मानित किया गया l
इस कार्यक्रम में राज्य शिक्षक पुरस्कार से सम्मानित शिक्षक नंदकुमार शर्मा, पूजा सिंह ,लक्ष्मीकांत त्रिपाठी, बृजेश कुमार मिश्रा, रूबी सिंह ,ममता रानी गुप्ता, गौतम लाल ,सुशीला देवी ,मंजू देवी, प्रियंका यादव ,अभिभावाक निर्मला देवी, बिंदा देवी और धर्मा देवी सहित सभी बच्चे और अभिभावक उपस्थित रहे!
रिपोर्ट अलीम हाशमी