Shaurya News India
इस खबर को शेयर करें:

वाराणसी शहर के तालाबों को को साफ करने और इससे आय के लिए नगर निगम ने मल्लाह समाज को पट्टे पर देने की योजना बनाई है। ट्रायल के तौर पर 19 तालाबों को पट्टे पर दिया गया है। बाकी बचे 27 तालाबों को बाद में पट्टे पर दिया जाएगा।


निगम के अधिकारियों के अनुसार शहर के तालाबों की साफ सफाई नगर निगम की ओर कराई जाती है। कई बार इन तालाबों की मछलियों की संख्या अधिक हो जाती है। ऐसी स्थिति में ये मरने लगती हैं। जिन्हें बाद में निकालकर तालाबों की सफाई करानी पड़ती है। 


इसे देखते हुए यह तय किया गया है कि शहर के तालाबों को मछली पालन के लिए पट्टे पर देने से नगर निगम को आय होगी। साथ ही मछली पालन करने वाले मल्लाह समाज को आजीविका का साधन मिलेगा। इसके लिए लंबे समय से मांग की जा रही है। 


पिछले दिनों यह मामला कार्यकारिणी और सदन में आया था। जहां से इसे अधिकारियों और जनप्रतिनिधियों की ओर से पास किया गया है। जिसके बाद ट्रायल के तौर पर कुछ लोगों को तालाब पट्टे पर दिया गया है। 


नगर आयुक्त अक्षत वर्मा ने बताया कि नगर निगम की ओर से शहर की 27 तालाबों का आवंटन किया जाएगा। पूर्व में 19 लोगों को तालाब पट्टे पर दिया गया था। इन लोगों ने 25 प्रतिशत की धनराशि 3.23 लाख जमा कराई है। बाकी धनराशि बाद में जमा कराएंगे।

 

रिपोर्ट रोशनी

इस खबर को शेयर करें: