![Shaurya News India](backend/newsphotos/1739273600-whatsapp_image_2025-02-11_at_12.50.34_am.jpg)
कौशाम्बी। प्रयागराज में महाकुंभ का आयोजन किया जा रहा है। संगम में स्नान करने के लिए जिले के साथ गैर जनपदों व प्रांतो तथा विदेशों से लोग पहुच रहे है। लोगों की संख्या प्रयागराज में अधिक होने की वजह से सभी रूट बदल दिया गया है। कौशाम्बी होते हुए फतेहपुर, रीवा, चित्रकूट एमपी बादा गुजरात आदि जनपदों से प्रयोगराज जाने व प्रयागराज से गंगा स्नान कर लौटने वाले श्रद्धालूओ को खाने पीने की कोई समस्या नहीं हो, इसे देखते हुए नगर पालिका परिषद मंझनपुर की ओर से समदा के पास स्टाल लगाया गया है।
इस स्टाल में प्रतिदिन दस हजार से अधिक श्रद्धालू भोजन करते है। स्टाल में खुद नगर पालिका अध्यक्ष व अधिशाषी अधिकारी श्रद्धालूओ को भोजन परोसने का काम करते है। सोमवार को प्रयागराज से संगम में स्नान कर रीवा जाने के लिए तीन बस श्रद्धालूओ से भरी हुई, स्टाल में पहुच गई। बस से आये श्रद्धालू समय से भोजन कर एक साथ जा सके, इस लिए सभी के खाने की व्यवस्था किया गया। इस दौरान श्रद्धालूओ को भोजन करा कर नगर पालिका अध्यक्ष बीरेन्द्र फौजी से श्रद्धालूओ ने कहा कि श्रद्धालूओ को भोजन कराने से पुण्य मिलता है
सोमवार को प्रयागराज से संगम में स्नान कर अपने गनतब्यों को लौटने वाले श्रद्धालूओ को भोजन कराया जा रहा था। प्रयागराज महाकुंभ में जाने के लिए जिले के साथ-साथ गैर जनपदों व प्रांतों से लोग आने जाने में लगे रहे। लोगों को खाने पीने की समस्या नहीं हो, इसे ध्यान में रखते हुए मुख्य मंत्री योगी आदित्य नाथ ने फरमान जारी किया कि सभी नगर पंचायत व नगर पालिको द्वारा श्रद्धालूओ के खाने पीने की व्यवस्था किया जाय।
मुख्यमंत्री के फरमान को गम्भीरता से लेते हुए नगर पालिका अध्यक्ष बीरेन्द्र फौजी ने समदा के समीप स्टाल लगवाया, जिससे प्रयागराज से आने व जाने वाले श्रद्धालूओ को भोजन की सुविधा मिल सके। इस दौरान नगर पालिका अध्यक्ष बीरेन्द्र फौजी व ईओ प्रतिभा सिंह स्टाल में श्रद्धालूओ को भोजन परोसते दिखाई दिए। प्रयागराज जाने वाले श्रद्धालूओ को जिस प्रकार से भोजन कराया जा रहा था
, मानो घर में शादी विवाह का कार्यक्रम है। क्यों कि विभिन्न प्रकार के व्यंजन स्टाल पर लगे हुए थे, और नगर पालिका अध्यक्ष बीरेन्द्र फौजी और ईओ श्रद्धालूओ को बुला-बुला कर भोजन करा रहे थे। इस दौरान नगर पालिका अध्यक्ष बीरेन्द्र फौजी से बात किया गया तो उनका कहना है, कि महाकुंभ जैसे पर्व में जो श्रद्धालू शामिल होने जा रहे है, और जो वापस लौट रहे है, उनकी सेवा करने का अवसर मिला है,
उन्होने बताया कि जिस दिन से माह मास लगा है, उसी दिन स्टाल लगवा दिया गया है, और अनवरत यह स्टाल चल रहा है। उन्होने बताया कि यह स्टाल अभी चलता रहेगा, जब तक वहा कुंभ चलेगा। इस दौरान उन्होने लोगों से अपील किया कि सभी लोगों को ऐसे अवसरों में आगे आना चाहिए, और श्रद्धालूओ की सेवा कर पुष्ण अर्जित करना चाहिए।
इस दौरान नगर पालिका ईओ प्रतिभा सिंह ने बताया कि नगर पालिका अध्यक्ष द्वारा यह सराहनीय कार्य किया जा रहा है। ऐसे कार्य में उनके साथ श्रद्धालूओ की सेवा करने का अवसर हमे भी मिला है। उन्होने यह भी कहा कि नगर पालिका अध्यक्ष ऐसे जन सेवक है, जो जनता की सेवा करने में कभी पीछे नहीं रहते है।
इस मौके पर अवर अभियंता ओमकार पटेल लेखा लिपिक संजय कुमार गुप्ता न्यू प्रेस क्लब अध्यक्ष बिमलेश शुक्ल, भाजपा जिलाध्यक्ष धर्मराज मौर्य,भारतीय जनता पार्टी के युवा मोर्चा के जिलाध्यक्ष रिंकू मौर्य विजय तिवारी भोलेशंकर मौर्या अमित शुक्ल, निरंजन चौधरी एवं सभासद उपस्थित रहे।