Shaurya News India
इस खबर को शेयर करें:

जिले में 1991 बूथों पर जीत का लक्ष्य लेकर चल रही है भाजपा,

ऐतिहासिक नामांकन के साथ ही ऐतिहासिक होगी जीत:आर ए वर्मा,

सुलतानपुरः भाजपा प्रत्याशी मेनका गांधी ने अपने चुनावी दौरें में लगातार इजाफा करते हुए  दर्जनों नुक्कड़ सभाओं को संबोधित कर रही है।वही दूसरी ओर भाजपा जिलाध्यक्ष से लेकर कार्यकर्ताओ तक जन-जन के बीच पहुंच कर ऐतिहासिक जीत दर्ज करने के लिए भाजपा को वोट देने की अपील कर रहे हैं।

 भाजपा प्रत्याशी मेनका गांधी ने कहा कि हमको सभी 1991बूथों पर जीतने का लक्ष्य लेकर चलना है। मेनका ने कहा मेरी नौवीं जीत देश में इतिहास रचेगी। मेनका ने कहा मैं सबका भला करना अपना फर्ज समझती हूं। आपने मुझे ताकत दी है। इस ताकत को हम सूद समेत वापस करुंगी। उन्होंने एक नुक्कड़ सभा को संबोधित करते हुए कहा कि मतदान होने से पहले हम ऐसी ताकत बनाएं कि देश में इतिहास रच दें। इस दफा देश और सुलतानपुर में जीत के अंतर का इतिहास बनेगा।

कहा, मेरी नौवीं जीत में सुलतानपुर का भी इतिहास होगा। पत्रकारों से बातचीत में पांच साल में विकास के लिए बहुत कुछ करने की बात कीं। कहा, जो कुछ छूट गया है उसको पूरा करेंगे। मेनका ने कहा कि देश के पीएम और प्रदेश के सीएम पर जनता का भरोसा है। सरकार ने जो वायदे किए हैं। वह पूरे किए है। मै अपने काम और सरकार की उपलब्धियों को लेकर दोबारा चुनाव मैदान में हूं


   

 


   
       

 


 

 

 

         

 

 

इस खबर को शेयर करें: