वाराणसी आर्य महिला पी ०जी० कॉलेज की इकाई 'ए' और 'डी' के सप्त दिवसीय शिविर का पंचम दिवस था। कार्यक्रम का मुख्य विषय था हेल्थ एवं फिटनेस। यूनिट 'ए' के कार्यक्रम अधिकारी डॉक्टर सपना बंदोपाध्याय के नेतृत्व में एक योग कार्यक्रम का आयोजन हुआ
जिसमें योग शिक्षिका सुश्री गीता द्वारा स्वयं सेविकाओं को मानसिक और शारीरिक स्वास्थ्य हेतु अनेक तरह के योग बताए गए। इसके बाद स्वास्थ्य के ऊपर एक नुक्कड़ नाटक का भी आयोजन किया गया। इसके साथ ही खाओ खाओ और कबड्डी भी खेला गया।
भोजन के बाद द्वितीय सत्र में प्रोफेसर बिंदु लहरी विभाग अध्यक्ष बांग्ला विभाग आर्य महिला पीजी कॉलेज वाराणसी का व्याख्यान हुआ । व्याख्यान का विषय 'हेल्थ एजुकेशन एंड सोसाइटी' था। उसमें उन्होंने कहा कि वर्तमान समय में इलेक्ट्रॉनिक मनोरंजन के कारण लोक खेल खत्म हो रहा है इसे हमें जीवंत बनाना है।
खेल के कारण शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य स्वास्थ्य को बनाए रखना है। न्यू एजुकेशन पॉलिसी की तहत वर्तमान समय में शारीरिक स्वास्थ्य पर अधिक बल दिया जा रहा है। अंतर्राष्ट्रीय एवं राष्ट्रीय स्तर पर खेल के क्षेत्र में भारत की स्थिति पहले से बहुत बेहतर हो गई है। इसके साथ ही कविता, नृत्य तथा अन्य सांस्कृतिक कार्यक्रम हुए।
वहीं दूसरी ओर यूनिट 'डी' के कार्यक्रम का विषय था पर्यावरण। इसमें सर्वप्रथम पोस्टर मेकिंग प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जिसमें स्वयं सेविकाओं ने उत्साह पूर्वक भाग लिया। पोस्टर में उन्होंने यह दिखाया कि पर्यावरण हमारे जीवन का प्रमुख घटक है। हम अपने आस-पास के वातावरण जैसे वायु, जल, पृथ्वी, जीवन आदि को कैसे स्वच्छ रख सकते हैं? यह प्रकृति का उपहार है
जो पृथ्वी पर जीवन को पोषित करने में मदद करता है। इसके बाद बनकटी हनुमान मंदिर मालिन क्षेत्र में एक नुक्कड़ नाटक पर्यावरण के ऊपर प्रस्तुत किया गया और पर्यावरण से संबंधित एक रैली निकाली गई।
जिसमें लोगों को पर्यावरण के प्रति जागरूक किया गया। यूनिट 'ए' का नेतृत्व पीटी उषा ग्रुप ने किया और यूनिटी का नेतृत्व वंदना शिवा ग्रुप ने किया। शिविर का प्रारंभ लक्ष्य गीत और समापन राष्ट्रगान से हुआ। दोनों यूनिट को मिलाकर 100 स्वयं सेविकाएं उपस्थित थी।