
चन्दौली सकलडीहा। स्थानीय इंटर कालेज में शुक्रवार को विजय दिवस के अवसर पर एनसीसी कैडेट्स ने शहीद हुए जाबाज वीर सपूतों की याद में कैंडल जलाकर श्रद्धा सुमन अर्पित किया गया। इस दौरान पोस्टर प्रतियोगिता प्रदर्शित किया गया।
एनसीसी कैप्टन सत्यमूर्ति ओझा ने कैडेट को संबोधित करते हुए कहा की आज ही के दिन हम लोग कारगिल की पहाड़ियों को पाकिस्तानी सेना रूपी आतंकवादियो से युद्ध करके विजय प्राप्त किया।
कारगिल की लड़ाई में सैकड़ों वीर सपूतों ने अपनी जान की बाजी लगाकर देश को सुरक्षित किया।
दिन बेहद खास है हम सभी को वीर सैनिकों को याद करना है उनके बारे जानना है जिन्होंने जान गवा दी हमे सुरक्षित रखने के लिए। आप कैडेट भी आगे चलकर देश के सिपाही बनेंगे।
देश की सेवा का जब अवसर मिले आप लोग को कभी भी देश के आन बान शान पर आंच नहीं आने देना है यह संकल्प लेना है। कैडेट के द्वारा विभिन्न प्रकार के पोस्टर सेना के सम्मान में बनाकर प्रदर्शित किया गया।