वाराणसी :(अरुण मित्र)नरायनपुर (चौबेपुर) गांव में गुरुवार शाम चहारदीवारी के विवाद में दो पक्षों में जमकर लाठी-डंडे चले। दोनों ओर से नौ लोग घायल हुए।
एक पक्ष ने फायरिंग भी आरोप लगाया है।पुलिस ने दोनों पक्ष पर केस दर्ज कर छह को गिरफ्तार कर लिया है।
थाना प्रभारी विद्याशंकर शुक्ल ने बताया कि नरायनपुर के अवनीश पाठक चहारदीवारी बनवा रहे थे। विपक्षी राहुल पाठक और अन्य ने उसे गिरी दी। दोनों पक्षों में लाठी डंडे से जमकर मारपीट हुई।
राहुल पाठक ने हवाई फायरिंग का आरोप लगाया। उसका कहना है कि चहारदीवारी खडंजे पर बनवाई गई थी। पुलिस ने एक पक्ष से चार, दूसरे पक्ष से दो लोगों को गिरफ्तार किया है।