![Shaurya News India](backend/newsphotos/1717135898-whatsapp_image_2024-05-30_at_10.20.27_pm.jpg)
चंदौली - चहनियां कस्बा स्थित व्यापार मंडल महामंत्री रामविलास गुप्ता के आवास पर गुरुवार को नुक्कड़ सभा का आयोजन किया गया इंडिया गठबंधन समाज वादी पार्टी के कार्यकर्ताओ को सचेत रहने की जरूरत है अब अंतिम दौर चल रहा है केवल अपने अपने बूथो की निगरानी कर देने से सफलता निश्चित है। सभा को सम्बोधित करते हुए विरेन्द्र सिंह ने कहा कि अब परिक्षा का समय आ गया है।
यदि एक बूथ पर एक वोट भी छूट गया तो हजारो वोट का नुकसान हो जायेगा इस लिए अब बूथो की निगरानी का समय आ गया है। सभी कार्यकर्ता बूथो पर जम जाये। सरकार बनी तो महीलाओ को एक लाख ,नौजवानो को नौकरी, सभी फसलों,दुध पर एमएसपी , सिंचाई के लिए भरपूर पानी किसानो का कर्ज माफी यदि संविधान की रक्षा चाहते हो तो आप को गठबंधन की सरकार बनाना होगा।
इस लिए लड़ाई के लिए तैयार हो जाये। सकलडीहा विधायक प्रभुनारायण सिंह यादव ने कहा वर्तमान सरकार के लोग जहा नौकरीया खा गये वही कई विभाग का निजीकरण कर युवाओ के साथ कुठारघात कर रही है। किसानो के साथ धोखा कर ही है। वह सब तभी सुधरेगा जब गठबंधन की सरकार बनेगी। सभी लोग कमर कस तैयार हो जाय और एक जून को गठबंधन के प्रत्याशी को भारी मतो से विजयी बनाये।
इस दौरान सपा जिलाध्यक्ष सत्यनारायण राजभर, कांग्रेस प्रदेश महासचिव देवेंद्र प्रताप सिंह मुन्ना, प्रवक्ता मनोज सिंह काका,राजीव कुमार सिंह, व्यापार मंडल अध्यक्ष भानुप्रताप यादव, उमेश प्रसाद गुप्ता, पूर्व प्रधान सरिद्वार यादव , श्रवण कुशवाहा,बासुदेव चौहान, हाजी मुख्तार, गुलाब साहु,शम्भु खरवार आदि लोग मौजूद रहे। अध्यक्षता मोती लाल अग्रहरि एवं संचालन धर्मेन्द्र यादव ने किया।
रिपोर्ट अलीम हाशमी