Shaurya News India
इस खबर को शेयर करें:

शहाबगंज, चंदौली। मंगलवार को शहाबगंज कस्बे स्थित पूर्व माध्यमिक विद्यालय में न्याय पंचायत स्तरीय बाल क्रीड़ा प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इस प्रतियोगिता में शहाबगंज न्याय पंचायत के विभिन्न परिषदीय विद्यालयों के बच्चों ने भाग लिया।कार्यक्रम का शुभारंभ खंड शिक्षा अधिकारी अजय कुमार ने माँ सरस्वती के तैल चित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्ज्वलन से किया।प्रतियोगिता के दौरान प्राथमिक स्तर में बालक वर्ग में 50 मीटर दौड़ में प्रिंस ने प्रथम स्थान एवं आकाश ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया।

100 मीटर दौड़ में शशांक ने प्रथम और अरुण ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया। 200 मीटर दौड़ में आर्यन पाल ने प्रथम और सुल्तान ने द्वितीय स्थान हासिल किया। 400 मीटर दौड़ में प्रियांशु ने प्रथम एवं प्रिंस ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया। कबड्डी में प्राथमिक विद्यालय विलासपुर तथा खो-खो में प्राथमिक विद्यालय शहाबगंज ने प्रथम स्थान प्राप्त किया।

 


बालिका वर्ग में 50 मीटर दौड़ में महरून, 100 मीटर दौड़ में साहिस्ता, और 200 मीटर दौड़ में तम्मना ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। जूनियर स्तर में बालक वर्ग में 100 मीटर दौड़ में रौनक पाल, 200 मीटर दौड़ में विशाल, और 600 मीटर दौड़ में चन्द्रमा राज ने प्रथम स्थान हासिल किया।

 

बालिका वर्ग में 100 मीटर दौड़ में सोनम, 200 मीटर दौड़ में सोनम, 400 मीटर दौड़ में महरून, औरव 600 मीटर में सोनम ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। कबड्डी में बालिका वर्ग में कम्पोजिट विद्यालय विलाशपुर और बालक वर्ग में पूर्व माध्यमिक विद्यालय शहाबगंज ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए खंड शिक्षा अधिकारी ने कहा की खेल कूद से शरीर के साथ साथ स्वस्थ मस्तिष्क का भी विकास होता है।

 

 

साथ ही उन्होंने बच्चों से 1 अक्टूबर से चलने वाले संचारी रोग नियंत्रण अभियान को सफल बनाने हेतु घर, विद्यालय एवं उसके आस पास की साफ सफाई पर विशेष ध्यान देने पर बल दिया जिससे बरसात के बाद होने वाले संक्रामक रोगों से बचा जा सके।

इस अवसर पर ग्राम प्रधान रामजीत साहनी, रामपति, मेराज अहमद, विजई प्रसाद,खेल शिक्षक विकास यादव, केशरी नंदन जायसवाल, संजय राय,मनोज कुमार , विकेंद्र सिंह, अशोक प्रजापति,फिरोज अहमद, प्रभु पाल, मनोज दयाल, बृजेश, अनिल विश्वकर्मा, विनोद कुमार, कमलेश कुमार मौजूद रहे।


 

इस खबर को शेयर करें: