.jpg)
सकलडीहा। उपजिलाधिकारी अनुपम मिश्रा के नेतृत्व में शनिवार को सम्पूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया गया। इस दौरान कुल 28 प्रार्थना पत्र में दो का निस्तारण अधिकारियों द्वारा किया गया।
अधिकारियों ने चुनाव से पूर्ण राजस्व मामलों का निस्तारण का निर्देश दिया। इसके साथ ही शांति व्यवस्था को लेकर अलर्ट रहने को बताया।
सम्पूर्ण समाधान दिवस पर अधिकारी समस्या से फरियादियों से रूबरू रहे। किसानों ने राजस्व संबधी समस्याओं से अवगत कराया।
इसके अलावा अधिवक्ताओं ने एसडीएम और सीओ से मिलकर कार्रवाई की मांग किया। इसके साथ ही तहसील में संचालित पानी टंकी और शौचालय को शुरू कराने की मांग किया।
इसके पूर्व अधिकारियों ने तहसील स्तरीय अधिकारियों को लोकसभा चुनाव को देखते हुए पूर्ण रूप से समस्याओं का निस्तारण कराने का निर्देश दिया। अंत में 28 में दो समस्याओं का मौके पर निस्तारण कराया।
इस मौके पर तहसीलदार राहुल सिंह,सीओ रघुराज, नायब तहसीलदार अमित सिंह,बीडीओ केके सिंह, विजय कुमार, पूर्ति निरीक्षक अमित द्विवेदी, विक्रांत श्रीवास्तव, सुनीता सिंह सहित अन्य रहे।