Shaurya News India
इस खबर को शेयर करें:

गोपीगंज नगर में शरद पूर्णिमा की रात ओंकार वाटिका में डांडिया रास का आयोजन  किया गया।जिसमें महिलाओं ने डांडिया नृत्य कर खूब धमाल किया।कार्यक्रम का शुभारंम्भ महिलाओ ने राधा कृष्ण व माता रानी के चित्र पर माल्यार्पण व दीप प्रज्वलित कर पूजन अर्चन कर किया।डांडिया रास का आयोजन गुरुवार की देर रात ओमकार वाटिका में किया गया।

लक्ष्मी देवी ने कहा कि  भारतीय संस्कृति व लोक परंपराओं को जीवंत रखने की आवश्यकता है। ऐसे आयोजनों से जहां हमारी संस्कृति व लोक परंपराओं को मजबूती मिलती है वहीं महिलाओं में उत्साह का संचार होता है। इसके बाद शुरु हुई डांडिया में महिलाओं ने जमकर नृत्य किया। महिलाओं ने बड़ी संख्या में कार्यक्रम में भाग लेकर कार्यक्रम को यादगार बना दिया।

इस दौरान बेष्ट, आउटफिट, बेष्ट आई मेकअप, कांस्टूम, डांस कंम्पटीशन, पहेली गेम का भी आयोजन किया गया जिसमें महिलाओं ने अपनी कला का प्रदर्शन कियाl डांडिया में भाग लेने के लिए नगर के कोने-कोने से महिलाएं पहुंची। सभी संगीत की धुन पर ताल मिलाकर देर रात तक डांडिया नृत्य करती रहीं।

इस दौरान डांडिया,गरबा के अलावा अन्य डांस किए गए। महिलाओ में साधना कौशल,लक्ष्मी उमर,नेहा जायसवाल,सुषमा,शगुन, गुड़िया,पायल,संगीता,हनी,रीताअग्रवाल,निर्मला जायसवाल,  नीलम,पूनम कौशल समेत नगर की बड़ी संख्या में महिलाये सम्मिलित रही।

रिपोर्ट जलील अहमद

इस खबर को शेयर करें: