
सकलडीहा, सावन माह में पड़ने वाले शिवरात्र को लेकर बुधवार को सुबह से ही महिलाओं ने स्वंय भू कालेश्वर महादेव मंदिर चतुर्भुजपुर और महेश्वरनाथ मंदिर सकलडीहा और जामेश्वर महादेव मंदिर जामडीह में विधि विधान से शिवभक्ता और महिलाओं ने दर्शन पूजन किया। इस दौरान कई महिलाओं ने ऑनलाइन रूद्राभिषेक और महामृत्युंजय का जाप किया। मान्यता है कि सावन माह में पड़ने वाले शिवरात्र पर महामृत्युंजय और रूद्राभिषेक करने वालों के सारे संकट दूर हो जाते है।
सावन माह में जिले भर में सभी शिवालयों पर पूरी आस्था और निष्ठा के साथ शिवभक्त पूजा अर्चना में जुटे हुए है। प्रत्येक सोमवार को मंदिर में दर्शन पूजन करने वालों को तांता लगा रहता है। मंदिर के अंदर और बाहर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किया गया है। सावन माह में पड़ने वाले शिवरात्र को लेकर सुबहब से मंदिर गेट पर पुलिस फोर्स तैनात किया गया था। महिलाओं का जत्था क्रमश मंदिर में विधि विधान से पूजा अर्चना में जुटी रही। वही कई महिलाओं ने घर बैठे ही ऑनलाइन महामृत्युंजय की मंत्रों का उच्चारण करते हुए पूजा अर्चना और रूद्राभिषेक किया। मंदिर के पुजारी राजेश पांडेय ने बताया कि सावन माह में शिवरात्र के दिन पूजा अर्चना करने का विशेष महत्व है। महाकाल का आवाहन से सारे कष्ट दूर होते है। इस मौके पर पीआरओ पीयूष तिवारी,कोतवाल अतुल प्रजापति,राणा यादव,शिवकुमार यादव,दिनेश राम,लक्ष्मीकांत मिश्रा,रोहित सहित अन्य दरोगा पुलिस कर्मी तैनात रहे।