Shaurya News India
इस खबर को शेयर करें:

आजमगढ़ः शुक्रवार दोपहर को जंगली सूअर ने घर के बाहर काम कर रहे एक किसान पर हमला कर दिया। सूअर ने किसान के गले में काट लिया। चिल्लाने की आवाज पर परिजन पहुंचे। किसान को तुरंत अस्पताल ले गए। जहां डॉक्टर ने जांच के बाद मृत घोषित कर दिया।


जबकि शोर सुनकर पहुंचे 6 और लोगों को सूअर ने काट लिया। जिससे सभी गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया।
मामला जहानागंज थाना क्षेत्र के बस्ती गांव का है। घटना की जानकारी मिलने के बाद पुलिस और वन विभाग की टीम जंगली सूअर को पकड़ने के प्रयास में जुट गई है। मौके पर पुलिस फोर्स तैनात कर दी गई है।


मृतक की पहचान बंगाली राम (58) के रूप में हुई है। जिनको सूअर ने गले में काट लिया। ज्यादा खून बहने से मौत हो गई। जबकि अन्य को सूअर ने पैर में काटा है।

वहीं सूअर के हमले में सहदेव के पुत्र रामकीरत (55), मुनीशराम के पुत्र सुभाष (50), बुलाकी राम के पुत्र चंद्रबली बली (60), बुलाकी राम के पुत्र श्याम देव (55), रामा के पुत्र गुलशन कुमार (24) और दीपाराम के पुत्र त्रिलोकी (40) गंभीर रूप घायल हो गए हैं। सभी घायलों का गंभीर स्थिति में इलाज किया जा रहा है।

 

इस खबर को शेयर करें: