Shaurya News India
इस खबर को शेयर करें:

बीते मंगलवार को कलेक्ट्रेट प्रांगण,लोढ़ी, सोनभद्र में अटेवा एवं राजकीय शिक्षक संघ उत्तर प्रदेश मूल संघ के संयुक्त तत्तावधान में एनपीएस एवं यूपीएस को रद्द कर ओपीएस को लागू करने हेतु प्रधानमन्त्री को सम्बोधित ज्ञापन जिलाधिकारी सोनभद्र को सौंपा गया। इस अवसर पर मूल संघ के प्रदेश कार्यकारी महामन्त्री अशोक कुमार अवाक, सोनभद्र के जिलाध्यक्ष डॉ राजन चतुर्वेदी , जिला मन्त्री अजीत सिंह, अटेवा के जिलाध्यक्ष राजकुमार मौर्य , मण्डलीय मन्त्री राम गोपाल यादव,

राजकीय इण्टर कॉलेज पिपरी शाखा के पदाधिकारी यथा प्रचार मन्त्री सचिन कुमार, कोषाध्यक्ष डॉ मृदुल कुमार, आय व्यय निरीक्षक राजेश कुमार यादव , सांस्कृतिक मन्त्री विपिन कुमार यादव, स्वास्थ्य विभाग, रेलवे, लेखपाल संघ, पंचायती राज कर्मचारी संघ, बेसिक शिक्षा विभाग से विलियम शेक्सपियर, बी.एन. सिंह आदि संघनिष्ठ साथियों की उपस्थिति उल्लेखनीय रही। अशोक कुमार अवाक ने सभा को संबोधित करते हुए ओपीएस पाने के लिए इस संघर्ष को और तेज करने का आह्वान किया। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि विभिन्न संघों के संगठित प्रयासों से एक ने एक दिन हम सभी ओपीएस को लागू कराने में अवश्य सफल होंगे। उपस्थित सभा को अटेवा अध्यक्ष राजकुमार मौर्य, रंजना सिंह, प्रेम सिंह पटेल आदि ने भी संबोधित किया।

इस खबर को शेयर करें: