शहाबगंज/ चंदौली। स्थानीय पुलिस प्रशासन द्वारा प्रकाशोत्सव पर्व दीपावली के अवसर पर चन्दौली पुलिस द्वारा वृद्धाश्रम, अनाथालय एवं झुग्गी झोपड़ी में पहुंचकर वहां रह रहे लोगों एवं बच्चों संग दीपावली की खुशियां बांटी गई।
सभी को उपहार स्वरूप मिष्ठान, फल चाकलेट व फुलझडियां वितरित कर दीपावली की शुभकामनाएं दी गई।