Shaurya News India
इस खबर को शेयर करें:

सकलडीहा चंदौली    सकलडीहा तहसील के विभिन्न ग्राम सभा में इस समय बाढ़ की स्थिति उत्पन्न है वही बाढ़ के कारण दर्जनों गांव के किसानों की फसल बर्बाद हो गई है। इसी के साथ पशुओं के चारे की व्यवस्था भी ध्वस्त हो गई है। जहां लोग अपने पशुओं को अन्य स्थानों पर ले जाकर किसी प्रकार से जीवन व्यतीत कर रहे हैं। इसी के साथ किसानों तथा ग्रामीणों को भी बाढ़ की वजह से विभिन्न प्रकार की परेशानी उत्पन्न हो रही है। कई ग्राम सभा में बाढ़ चौकिया भी बनाई गई है वहीं कई जगहों पर ग्रामीण व किसान रोड पर टेंट के सहारे अपना जीवन व्यतीत कर रहे हैं।

 

 

इन्हीं बातों की जानकारी प्राप्त होने पर भारतीय किसान मजदूर संयुक्त यूनियन वाराणसी के युवा मंडल अध्यक्ष पिंटू पाल द्वारा सकलडीहा तहसील के विभिन्न ग्राम सभाओं का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान किसानों के फसल बर्बाद होने तथा उनको अभी तक मुआवजा नहीं प्राप्त होने की जानकारी प्राप्त हुई। इसी के साथ किसानों के पशुओं को खिलाने का चारा की समस्या भी उत्पन्न हो रही है। किसानों ने बताया कि इंसानों के साथ-साथ जानवरों के  जिकोपार्जन की व्यवस्था भी नहीं हो पा रही है।

 

 

क्योंकि बाढ़ के कारण हमारे फसल और पशुओं का चारा सब डूब गया है ऐसे में हम लोग अपने परिवार अपने पशुओं का जीवन कैसे सुरक्षित करें। वहीं किसानों की मांग को लेकर भारतीय किसान मजदूर संयुक्त यूनियन मंडल अध्यक्ष पिंटू पाल ने जिलाधिकारी से  किसानों की फसल बर्बाद का मुआवजा तथा पशुओं के चारे की व्यवस्था करने की मांग की।

 

रिपोर्ट - आलिम हाशमी

 

इस खबर को शेयर करें: