![Shaurya News India](backend/newsphotos/1716029831-whatsapp_image_2024-05-18_at_3.35.51_pm.jpg)
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी हरियाणा और दिल्ली में चुनावी सभाएं करेंगे। वे हरियाणा के अंबाला जाएंगे। इसके बाद शाम 4.45 बजे सोनीपत में चुनावी जनसभा को संबोधित करेंगे। हरियाणा के बाद पीएम दिल्ली लौटेंगे।
उनकी शाम 6.30 बजे उत्तर पूर्वी दिल्ली में जनसभा होगी।
वहीं, 17 मई को पीएम मुंबई पहुंचे थे। उन्होंने शिवाजी पार्क में कहा था कि आपके पास एक तरफ मोदी का 10 साल रिपोर्ट कार्ड और 25 साल का रोडमैप है। दूसरी तरफ इंडी गठबंधन वालों के पास क्या है- जितने लोग, उतनी बातें। जितने दल, उतनी घोषणाएं और जितने दल, उतने प्रधानमंत्री।
उन्होंने कहा था कि मुंबई शहर केवल सपने नहीं देखता, उन्हें जीता है। सपनों के शहर में मैं 2047 के सपने के साथ आया हूं। मेरा ये सपना विकसित भारत का सपना है। मुंबई इसमें बड़ा रोल अदा करने वाला है।
जबसे आपने सेवक को काम दिया, 10 साल में आज देश दुनिया की 5वीं आर्थिक ताकत बनकर खड़ा है। आज भारत में, मुंबई में रिकॉर्ड इन्वेस्टमेंट आ रहा है और मेरी गारंटी है कि कुछ ही सालों में हम दुनिया की तीसरी सबसे बड़ी आर्थिक ताकत बन जाएंगे।