
चन्दौली धानापुर। थाना क्षेत्र के रायपुर और नरौली निवासी दो अभियुक्त को पुलिस ने अवैध असलहा मे जेल भेज दिया है।
अधीक्षक महोदय चन्दौली आदित्य लांग्हे द्वारा जनपद चन्दौली में अपराध की रोकथाम एवं अपराधियों के विरूद्ध कार्यवाही हेतु दिये गये आदेश निर्देश के क्रम में श्रीमान अपर पुलिस अधीक्षक महोदय चन्दौली
विनय कुमार सिंह के कुशल पर्यवेक्षण में श्रीमान क्षेत्राधिकारी सकलडीहा महोदय रघु राज के निर्देशन में थानाध्यक्ष प्रशान्त कुमार सिंह धानापुर के नेतृत्व में उ0नि0 रमेश यादव व थानाध्यक्ष संतोष कुमार सिंह सकलडीहा मय पुलिस टीम को उस समय सफलता मिली जब जरिये मुखबिर खास सूचना मिली की दो व्यक्ति अवैध असलहों के साथ सफेद रंग की स्कार्पियों से बिरना तिराहा के रास्ते आने वाले हैं,
अगर जल्दी किया जाय तो पकड़ा जा सकता है कि सूचना पर पुलिस टीम द्वारा मुखबिर खास द्वारा बताये गये व्यक्तियों को पकड़ने के लिये जैसे ही पहुंची तो रास्ते पर आ रही सफेद स्कार्पियों को रोकने का प्रयास किया गया परन्तु स्कार्पियों वाहन को रोकने के बजाय ग्राम बूढ़ेपुर गांव की तरफ से भागने लगे और लिंक मार्ग से थाना सकलडीहा क्षेत्र में प्रवेश कर नहर मार्ग से धरहरा की तरफ जाने लगे जिसके बावत थानाध्यक्ष सकलडीहा को सूचित किया गया, धरहरा नहर पुलिया पर स्कार्पियों को रोकने का प्रयास किया गया
कि स्कार्पियों सवार व्यक्तियों द्वारा असलहा और कारतूस गाड़ी से नहर की ओर फेका जाने लगा स्कार्पियों को थाना धानापुर व सकलडीहा पुलिस टीम द्वारा हिकमत अमली से घेरकर रोक लिया गया तथा स्कार्पियों वाहन में बैठे दो व्यक्तियों को पकड़ लिया गया।
पकड़े गये व्यक्ति से नाम पता व भागने का कारण पूछा गया तो अपना नाम राजकुमार यादव उर्फ मुट्टुन यादव पुत्र स्व0 रामकृत यादव निवासी ग्राम बम्भनियांव रायपुर थाना धानापुर जनपद चन्दौली
उम्र करीब 57 वर्ष बताया जिसकी तलाशी में एक अदद नाजायज कारतूस 7.65mm बरामद हुआ तथा भागने के सम्बन्ध में बताया कि हम लोगों के पास अवैध पिस्टल व कारतूस था इसलिये हम लोग भाग रहे थे इसलिये मैंने एक अवैध पिस्टल व कुछ कारतूस को पीछे नहर में कहीं फेक दिया है तथा दूसरे व्यक्ति ने अपना नाम अरविन्द यादव पुत्र स्व0 हरि यादव निवासी ग्राम नरौली थाना धानापुर जनपद चन्दौली उम्र करीब 42 वर्ष बताया
जिसकी तलाशी में एक अदद कारतूस 7.65mm नाजायज बरामद हुआ जिसके बावत बताया कि हम लोगों ने पीछे शस्त्र व कारतूस फेक दिया उसी में से बचा हुआ कारतूस है। वाहन स्कार्पियों को चेक किया गया तो गाड़ी के अन्दर बीच वाली सीट पर एक अदद डीबीबीएल गन 12 बोर व दो अदद जिन्दा कारतूस पाया गया। उक्त के सम्बन्ध में बताये कि साहब हम लोग लाईसेंसी शस्त्र की आड़ में अवैध शस्त्र लेकर चलते हैं।
पकड़े गये दोनों व्यक्तियों की निशानदेही पर नहर में तलाशी करायी गयी तो फेंकी गयी अवैध देशी पिस्टल बरामद हुई जिसमें दो अदद जिन्दा कारतूस मौजूद पायी गयी, कारतूसों की तलाश की गयी परन्तु नही मिले। शस्तों के बावत कागजात मांगा गया तो दिखाने से कासिर रहे।
पकड़े गये वाहन स्कार्पियों के सम्बन्ध में कागजात मांगा गया नही दिखा पाये जिसे अन्तर्गत धारा 207 एमवी एक्ट में सीज किया गया।
पकड़े गये व्यक्तियों का यह कार्य अन्तर्गत धारा 3/25 आर्म्स एक्ट का अपराध है, उन्हें उनके अपराध का बोध कराते हुए हिरासत पुलिस में तथा अवैध पिस्टल व कारतूस व वाहन स्कार्पियों को कब्जा पुलिस में दिनांक 17.07.2024 समय करीब 18.25 बजे लिया गया। बरामदगी व अभियुक्तगण की गिरफ्तारी के सम्बन्ध में विधिक कार्यवाही प्रचलित है।
विवरण बरामदगी -
1. 01 अदद नाजायज देशी पिस्टल 32 बोर
2. 04 अदद जिन्दा कारतूस 32 बोर
3. 02 अदद डीबीबीएल गन 12 बोर
4. 02 अदद जिन्दा कारतूस 12 बोर
5. 01 अदद स्कार्पियों वाहन
अभियुक्त का आपराधिक इतिहास
1. मु.अ.सं. 0307/2021 धारा 195ए,323,504,506 भादवि थाना चन्दौली जनपद चन्दौली
2. मु.अ.सं. 0024/2019 धारा 147,148,149,302,307,504 भादवि व धारा 3/25/27/30 आर्म्स एक्ट थाना धानापुर जनपद चन्दौली
3. मु.अ.सं. 0082/2019 धारा 3(1) उ0प्र0 गैंगेस्टर एक्ट थाना धानापुर जनपद चन्दौली
4. मु.अ.सं. 0111/2024 धारा 3/25 आर्म्स एक्ट थाना धानापुर जनपद चन्दौली
गिरफ्तारी व बरामदगी करने वाली संयुक्त पुलिस टीम-
1. SO प्रशान्त कुमार सिंह - थानाध्यक्ष थाना धानापुर जनपद चन्दौली
2. SO संजय कुमार सिंह - थानाध्यक्ष थाना सकलडीहा जनपद चन्दौली
3. उ0नि0 रमेश यादव - थाना धानापुर जनपद चन्दौली
4. का0 आशीष कुमार - थाना धानापुर जनपद चन्दौली
5. का0 सर्वेश कुमार - थाना धानापुर जनपद चन्दौली
6. का0 प्रश्विन - थाना सकलडीहा जनपद चन्दौली
7. का0 रणविजय - थाना सकलडीहा जनपद चन्दौली