Shaurya News India
इस खबर को शेयर करें:

वाराणसी - गुरुवार को जनसंख्या समाधान फाऊंडेशन जनपद चंदौली के नेतृत्व में जनसंख्या विस्फोट एवं जनसंख्या के असंतुलन के कारण भारत के समक्ष उत्पन्न चुनौतियों के समाधान के लिए जनसंख्या नियंत्रण कानून बनाकर अविलंब  लागू करने के संबंध में एक प्रदर्शन जिलाधिकारी चन्दौली कार्यालय के समक्ष संपन्न हुआ। 
विश्व जनसंख्या दिवस पर आयोजित इस कार्यक्रम के पश्चात प्रधानमंत्री भारत सरकार को संबोधित एक ज्ञापन भी जिलाधिकारी के प्रतिनिधि को प्राप्त कराया गया। 

 


इस अवसर पर उपस्थित कार्यकर्ताओं एवं लोगों  को संबोधित करते हुए ज़िला प्रभारी रामेश्वर साहनी  ने कहा कि देश की जनसंख्या संप्रति एक अरब 50 करोड़ के लगभग पहुंच गई है जो देश के स्वास्थ्य के लिए काफी खतरनाक है। 

 


उन्होंने आगे कहा कि नीतियां और कार्यक्रम जनसंख्या विस्फोट की वजह से कारगर नहीं साबित होंगे और गरीबी. बेरोजगारी, अपराध तथा अन्य सामाजिक बीमारियां फलती फूलती रहेंगी। ऐसी स्थिति में जनसंख्या पर नियंत्रण करना बहुत ही आवश्यक है। उन्होंने कहा कि इसका केवल एक उपाय है कि राष्ट्रीय जनसंख्या नीति बने और राष्ट्रीय  जनसंख्या कानून की मदद से बढ़ती हुई जनसंख्या को रोका जाए। 
इस अवसर पर प्रदेश उपाध्यक्ष दीपक आर्य ने कहा कि निश्चित रूप से जनसंख्या की बढ़ोतरी से देश बर्बादी के कगार पर पहुंच रहा है

 

 

 

और इसका केवल एक उपाय है जनसंख्या नियंत्रण के लिए कानून। इस अवसर पर वाराणसी ज़िला अध्यक्ष रामेश्वर सहानी माताप्रसाद नवनीत डॉ रूपेश गुप्ता अशोक सैनी एड अंकित गुप्ता विजय जायसवाल संजीव रॉय राजकुमार लक्ष्मी अग्रहरि कार्यक्रम की अध्यक्षता महिला विंग की जिलाध्यक्ष पूजा गुप्ता एवं संचालन गौरव सिंह ने किया।

 

रिपोर्ट धनेश्वर साहनी

 

आस पास की खबरों व विज्ञापन देने व हमारे चैनल में कार्य करने के लिये इच्छुक पुरूष, महिला सम्पर्क करें...

9473893322,9628181526, 9305321921,6388104366

इस खबर को शेयर करें: