Shaurya News India
इस खबर को शेयर करें:

रामनगर/वाराणसी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के भाई प्रह्लाद मोदी का रविवार की सुबह रामनगर पहुँचने पर भव्य स्वागत किया गया। सिंगरौली में मंदिर का उद्घाटन करने जाने के क्रम में वे थोड़ी देर रामनगर में रूके थे। मच्छरहट्टा स्थित समाजसेवी अनिल गुप्ता के आवास पर लोगों की भीड़ उनके स्वागत को उमड़ पड़ी।

 

प्रधानमंत्री जनकल्याणकारी योजना प्रचार प्रसार अभियान के प्रदेश अध्यक्ष विनोद कुमार सेठ बिन्नी ने संस्था के राष्ट्रीय अध्यक्ष प्रह्लाद मोदी को अंगवस्त्रम भेंट किया। उन्होंने वहां उपस्थित लोगों से मुलाकात की और हाल चाल लिया। राजनीतिक चर्चाओं से दूर रहने वाले प्रह्लाद मोदी ने लोगों से समाज की मुख्य धारा से वंचित लोगों की हर सम्भव सहायता करने और उनकी सेवा करने का आह्वान किया। थोड़ी देर यहाँ रुकने के बाद वे सिंगरौली के लिए रवाना हो गए। इस दौरान भाजपा मंडल अध्यक्ष प्रीति सिंह बघेल, विनोद सेठ ,अनिल गुप्ता, वेदांश सेठ, अंशु गुप्ता आदि उपस्थित थे।

 

 

रिपोर्ट रोशनी 

इस खबर को शेयर करें: