Shaurya News India
इस खबर को शेयर करें:

 

 

कैथी गांव निवासी संजय गिरी (40) पुत्र श्यामसुंदर अपने दोस्तों के साथ बाईक से सादात थाना क्षेत्र के मंगारी (गाजीपुर) स्थित अपने ससुराल गया था।

शनिवार की रात लगभग नाै बजे वह अपने घर मार्कंडेय महादेव कैथी के लिए लौट रहे थे। इसी दाैरान आजमगढ़-गाजीपुर बॉर्डर पर अमेदा पुल के पास गाजीपुर स्टेट हाईवे पर खड़े ट्रैक्टर में पीछे से टकरा गए।


हादसे में संजय गिरी के सिर में गंभीर चोट लगने से खून बहने होने लगा।

घटना की सूचना मिलने पर स्थानीय पुलिस ने घायलों को इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर ले गए, जहां डॉक्टरों ने संजय को मृत घोषित कर दिया।


वहीं, बाइक पर सवार आदित्य गिरी, हिमांशु गिरी जो गंभीर रूप से घायल हैं, उनका इलाज कराया जा रहा है। घटना की जानकारी मिलने पर कैथी गांव में कोहराम मच गया।

मृतक होमगार्ड के साथ ही मार्कंडेय महादेव मंदिर का पुजारी भी था। उसको दो पुत्र हैं। पत्नी सरोज गिरी के साथ मां-पिता और बेटे लव-कुश का बुरा हाल था।

 

 

इस खबर को शेयर करें: