Shaurya News India
इस खबर को शेयर करें:

 लखनऊः कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा 24 फरवरी को यूपी के मुरादाबाद से राहुल गांधी के नेतृत्व में निकाली जा रही भारत जोड़ो न्याय यात्रा में शामिल होंगी। न्यूज एजेंसी एएनआई ने सूत्रों के हवाले से यह जानकारी दी है। इससे पहले प्रियंका गांधी वाड्रा को सर गंगाराम अस्पताल में भर्ती कराया गया था। उन्हें शरीर में पानी की कमी और पेट में संक्रमण की शिकायत के बाद यहां लाया गया था। हालांकि, इलाज के बाद आज उन्हें छुट्टी दे दी गई।

 

इस खबर को शेयर करें: