Shaurya News India
इस खबर को शेयर करें:

 

रूसी राष्ट्रपति पुतिन इस साल दिसंबर में भारत आएंगे। रूस के राष्ट्रपति ऑफिस क्रेमलिन ने शुक्रवार को इसकी पुष्टि की। 2022 में यूक्रेन युद्ध शुरू होने के बाद पुतिन का यह पहला भारत दौरा होगा।
यह यात्रा ऐसे समय पर हो रही है जब भारत और रूस अपनी साझेदारी को और मजबूत कर रहे हैं, जबकि अमेरिका भारत पर रूस से तेल खरीदने की वजह से आर्थिक दबाव बढ़ा रहा है।


न्यूज एजेंसी AFP के मुताबिक, पुतिन सोमवार को चीन में होने वाली SCO समिट के दौरान भी प्रधानमंत्री मोदी से मुलाकात करेंगे। इस दौरान उनकी भारत यात्रा की तैयारियों पर भी चर्चा होगी।

इस खबर को शेयर करें: