![Shaurya News India](backend/newsphotos/1724136158-whatsapp_image_2024-08-18_at_6.00.26_pm.jpg)
चन्दौली/डीडीयू नगर, रघुवंश राम उर्फ मणि स्वतंत्रता संग्राम सेनानी को मिला भारत देश रत्न अलंकरण सम्मान से सम्मानित किया गया। देश की नाम चिन सामाजिक संगठन परिवर्तन योगेश नई दिल्ली द्वारा नीति आयोग संचालित राष्ट्र संस्कृति व समाज हित समर्पित संस्थान ने करोल बाग़ PSB 87 होटल में आयोजित कार्यक्रम में मुख्य अतिथि सद्गुरु उदयनाथ जी महाराज,महाराष्ट्र द्वव विशिष्ठ अतिथि कुलपति भागलपुर सम्भा जी महंत कृष्ण नन्द पंत और संस्थापक अध्यक्ष योगेश तेरहन के सम्मुख दिव्यांशी शर्मा ने गणेश बंदना प्रस्तुत किया।
कार्यक्रम के मध्य में उपस्थित अतिथियों द्वारा मरणोपरांत रघुवंश राम उर्फ मणि जी स्वतंत्रता संग्राम सेनानी को भारत देश रत्न अलंकरण सम्मान से सम्मानित किया गया। उक्त कार्यक्रम में उनके पुत्र पत्रकार संजय शर्मा ने यह सम्मान ग्रहण किया।
साथ ही इस कार्यक्रम में बिक्रमशिला हिन्दी विद्यापीठ पीठ भागलपुर द्वारा कुल 15 लोगों को विद्या वाचस्पति डॉक्टरेट मानद उपाधि सम्मान से सम्मानित किया गया क्रमशः नवीन चन्द जोशी "नवल" दिल्ली,
राजुल पाण्डेय मध्य प्रदेश, प्रो. डा. एन एन तिवारी गुजरात, डा. गंगा शरण आर्य दिल्ली, मंजूषा गोरे मध्य प्रदेश, डा. नाथू राम राजस्थान, समीर राजा उत्तर प्रदेश, रजनी गुप्ता दिल्ली, सुभाष जिन्दल दिल्ली, डा. विजय प्रसाद रतूड़ी उत्तराखंड, डा. राज भवर सिंह ठाकुर, डा. अनन्ग मोहन मुखर्जी झारखण्ड,डा. अमृता कुमार उत्तर प्रदेश, डा.साध्वी झा झारखण्ड, इत्यादि लोगों को सम्मानित किया गया।
इस अवसर पर अभिनेता परीक्षित गोसाई, सुरेन्द्र गौड़, हेमन्त यादव, करण कुमार गुप्ता, तारण पंथ श्री संघ गौरव राष्ट्र सन्त आत्मा नन्द महाराज जैन धर्म भोपाल, डा. आशीष आनेजा,राजेश कुमार,सहित संस्था के अन्य पदाधिकारी और सद्स्यगढ़ उपस्थित रहे।
कार्यक्रम का संचालन संजय शर्मा और धन्यवाद ज्ञापन रेखा शास्त्री जी ने किया।