
मीरजापुर। मड़िहान उपजिलाधिकारी युगांतर त्रिपाठी के आदेश पर सोमवार को 55 लेखपालों का कार्यक्षेत्र बदल दिया गया। जिसमें राहकला लेखपाल कृष्णा सिंह को नायब तहसीलदार न्यायालय में पेशकार व प्रवक्ता प्रभार का चार्ज दिया गया।
जिलाधिकारी के आदेश पर लगभग छह लेखपाल का अन्य तहसीलों में स्थान्तरण किया गया। जब कि 15 नवनियुक्त लेखपालों के आने से किसानों के कामकाज में सुविधा मिल सकती है।
जिले के कार्यालयों से प्राइवेट कर्मचारियों की छटनी कर दी गयी। जबकि मड़िहान तहसील के कार्यालयो में प्राइवेट व्यक्ति की भरमार है। मड़िहान तहसील में कुल 78 लेखपाल क्षेत्र हैं।
सरकारी कार्यो के अलावा 49 हजार किसानों, छात्र एवं पक्की पैमाइस आदि का काम महज 55 लेखपाल के कंधों पर है। इस सम्बन्ध में उपजिलाधिकारी युगांतर त्रिपाठी ने बताया कि 55 में कुछ को छोड़कर सभी लेखपालों का कार्य क्षेत्र बदल दिया गया है।