![Shaurya News India](backend/newsphotos/1731229620-whatsapp_image_2024-11-09_at_7.05.00_pm.jpg)
चन्दौली धानापुर। कस्बा स्थित पूर्व माध्यमिक विद्यालय में शनिवार को राष्ट्रीय विधिक दिवस के अवसर पर रैली निकाल कर लोगो को जागरूक किया गया।
सर्वप्रथम नोडल शिक्षक संकुल जैद अहमद खान ने हरी झंडी दिखा कर रैली को रवाना किया तथा विभिन्न मजरे से होते हुए स्कूल पर समाप्त होकर गोष्टी में बदल गया।
गोष्ठी को संबोधित करते हुए नोडल संकुल ने कहा कि विधिक नियमो को बताने व समझने के लिए हर वर्ष नौ नवम्बर को राष्ट्रीय विधिक सेवा दिवस के रूप में मनाया जाता है।
भारत मे सभी नागरिकों को उचित ,निष्पक्ष व न्याय प्रक्रिया सुनिश्चित करने हेतु जागरूकता फैलानी अवश्य है।राष्ट्रीय विधि क सेवा दिवस की शुरुवात पहली बार सन 1995 में भारत के सुप्रीम कोर्ट द्वारा समाज के गरीब व कमजोर वर्गों को सहायता व समर्थन प्राप्त करने के लिये की गयी है।
इस अवसर पर लालसा देवी, अभिमन्यु सिंह,अफसाना, सोनू भारती, जनार्दन पांडेय इत्यादि उपस्थित रहे।