चुनाव आयोग ने 334 राजनीतिक दलों का रजिस्ट्रेशन रद्द कर दिया है। अब देश में सिर्फ 6 राष्ट्रीय दल, BJP, AAP, BSP, CPI(M), कांग्रेस और NPP हैं। इसके अलावा क्षेत्रीय पार्टियों की संख्या घटकर 67 रह गई है। यदि कोई दल लगातार 6 वर्षों तक चुनाव नहीं लड़ता है तो उसे पंजीकृत दलों की सूची से हटा दिया जाता है। 6 साल से चुनाव में भाग नहीं लेने पर आयोग ने यह कार्रवाई की गई है।