Shaurya News India
इस खबर को शेयर करें:

चंदौली। राष्ट्रीय स्तर पर नई दिल्ली में आयोजित जिमनास्टिक प्रतियोगिता में जनपद का लाल ऋषभ कुमार सिंह ने परचम लहराते हुए बाडी बिल्डर का मिस्टर इंडिया का खिताब जीतकर चंदौली जिला सहित अपने गाव का नाम रौशन किया है।

 

 

इसकी जानकारी मिलते ही  ऋषभ कुमार सिंह के घर शुभकामना देने वालों ताता लगा रहा। जानकारी के अनुसार जिला मुख्यालय से कुछ दूरी पर बसा मधुपुर गाव निवासी संतोष कुमार सिंह के पुत्र ऋषभ कुमार सिंह विगत कई वर्षो से प्रयागराज में रहकर जिमनास्टिक प्रतियोगिता की तैयारी कर रहे थे।

 

 

इस बावत पिता संतोष कुमार सिंह ने बताया कि नई दिल्ली में राष्ट्रीय स्तर पर जिमनास्टिक प्रतियोगिता का आयोजन किया गया था। जिसमें मेरा पुत्र ऋषभ कुमार सिंह ने मिस्टर इंडिया का खिताब जीत कर हम सभी का मान बढाया है।

 

रविवार को गाव के लोगों के आने का क्रम जारी रहा। सभी लोग अपने खुशी का इजहार कर शुभकामना दिया है। इस मौक़े पर सतीश चंद्र सिंह, गुलाब सिंह एडवोकेट, अशोक कुमार सिंह, राकेश सिंह, मनोज कुमार सिंह, सुरेन्द्रकांत मिश्र एडवोकेट आदि लोगों ने हर्ष जताया है।

 

रिपोर्ट अलीम हाशमी

 

आस पास की खबरों व विज्ञापन देने व हमारे चैनल में कार्य करने के लिये इच्छुक पुरूष, महिला सम्पर्क करें...

9473893322,9628181526, 9305321921,6388104366

इस खबर को शेयर करें: